संस्कार शोधक शिविर (व्यक्तित्व विकास कार्यशाला)
आर्य समाज के 150 वर्षों के गौरवमयी इतिहास पर एक विशेष प्रयास
तिथि
- आर्य वीर शिविर: 4 जून से 10 जून 2025
- आर्य वीरांगना शिविर: 11 जून से 17 जून 2025
स्थान: चौ. केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल, कोताना रोड, बड़ौत (मेडिसिटी हॉस्पिटल के पास)
आर्यत्व और राष्ट्र निर्माण की अनूठी साधना
आर्य प्रतिनिधि सभा, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला आर्य प्रतिनिधि सभा बागपत द्वारा आयोजित संस्कार शोधक शिविर राष्ट्र, संस्कृति और व्यक्तित्व के पुनर्निर्माण हेतु एक सशक्त पहल है।
स्वामी दयानंद सरस्वती के आदर्शों से प्रेरित यह शिविर जीवन निर्माण, चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण का संगम है।
शिविर का उद्देश्य
आज की युवा पीढ़ी विदेशी अपसंस्कृति के प्रभाव में भोग-विलास, फैशन और दुर्व्यसनों की ओर तेजी से आकर्षित हो रही है। इस शिविर का लक्ष्य है:
- वैदिक जीवनशैली “सादा जीवन, उच्च विचार” को अपनाने हेतु प्रेरित करना
- ‘यज्ञ-योग आधारित स्वदेशी संस्कारों’ से युवाओं को शुद्ध और समर्थ बनाना
- आत्म-रक्षा व शस्त्रविद्या (लाठी, तलवार, भाला, नानचाकू, कराटे, शूटिंग आदि) का प्रशिक्षण देना
- राष्ट्र, धर्म और संस्कृति की रक्षा हेतु विचारशील, अनुशासित और समर्पित नागरिक बनाना
- प्रतियोगी परीक्षाओं में आत्मविश्वास से सफलता प्राप्त करने के लिए बौद्धिक, मानसिक और आत्मिक विकास को बढ़ावा देना
प्रेरणादायक उद्धरण
“महत्वपूर्ण वह नहीं जो तुम आज हो, बल्कि वह है जो अपने चरित्र के बल पर कल बन सकते हो।”
“विजय, विकास और धर्म रक्षा हेतु ब्रह्मशक्ति (शास्त्र) और क्षात्रशक्ति (शस्त्र) का समन्वय अनिवार्य है।”
— यजुर्वेद 20.25, गीता 18.78
शिविर गणवेश व निर्देश
आर्य वीर शिविर (4-10 जून):
- दो सफेद सैंडो बनियान
- सफेद शर्ट या टी-शर्ट
- सफेद जूते
- दैनिक प्रयोग की वस्तुएं
आर्य वीरांगना शिविर (11-17 जून)
- सफेद सूट-सलवार
- नारंगी चुन्नी
- साबुन, तेल, मंजन, बेडशीट, चादर आदि
शिविर में न लाएं
मोबाइल फोन, अंगूठी, घड़ी, चैन, ब्लूटूथ, कीमती वस्तुएं व अधिक पैसे
शिविर शुल्क: ₹200/- प्रति प्रतिभागी
पंजीकरण हेतु मोबाइल नंबर 8393030302 पर WhatsApp करके नाम भेजें, फिर प्राप्त लिंक से ऑनलाइन फार्म भरें।
समापन समारोह
- आर्य वीर शिविर: 10 जून, सुबह 8:00 बजे
- आर्य वीरांगना शिविर: 17 जून, सुबह 8:00 बजे
विशेष व्यायाम प्रदर्शन के साथ
बालकों व बालिकाओं से मिलने का समय:
दोपहर 1:00 से 2:00 बजे तक (केवल माता-पिता)
प्रमुख नेतृत्व व व्यवस्थापकगण
- मा. देवेन्द्र पाल वर्मा – अध्यक्ष, आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश
- चौ. सुशील राणा – अध्यक्ष, जिला आर्य प्रतिनिधि सभा बागपत
- कपिल आर्य – कोषाध्यक्ष
- रवि शास्त्री – अधिष्ठाता, आर्य वीर दल उत्तर प्रदेश
- मंत्री – जिला आर्य प्रतिनिधि सभा, बागपत
सम्पर्क सूत्र:
📞 8393030302, 9411260449, 8279414818, 7037291210
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶










