बाल संस्कार शिविर इंदौर (म० प्र०)

0
22

गुरु विरजानंद वैदिक गुरुकुल, इंदौर द्वारा आयोजित – वैदिक सनातन बाल संस्कार शिविर
(आयोजक : गुरु विरजानंद वैदिक ट्रस्ट (पंजी.), इन्दौर, मध्यप्रदेश)

इंदौर, म.प्र. – 13 जून से 22 जून 2025 तक
आज की तेज़ रफ्तार और पाश्चात्य प्रभाव से ग्रस्त जीवनशैली में जब भारतीय संस्कृति, वैदिक परम्पराएँ और जीवनमूल्य लुप्त होते जा रहे हैं, ऐसे समय में गुरु विरजानंद वैदिक गुरुकुल, इन्दौर द्वारा “वैदिक सनातन बाल संस्कार शिविर” का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर बच्चों के चतुर्मुखी विकास, वैदिक आदर्शों की पुनर्स्थापना और आत्मरक्षा सहित सांस्कृतिक एवं शारीरिक शिक्षा के समग्र समन्वय का प्रयास है।

शिविर की तिथियाँ

13 जून (शुक्रवार) से 22 जून (रविवार) 2025 तक

शिविर का उद्देश्य

वर्तमान समय में बालक आधुनिकता की चकाचौंध में अपने मूल संस्कार, वैदिक विचारधारा और जीवनमूल्य भूलते जा रहे हैं। इस शिविर का उद्देश्य है कि वे बनें –
आत्मनिर्भर, अनुशासित, मातृ-पितृभक्त, राष्ट्रभक्त, धर्मनिष्ठ एवं ईश्वरभक्त।

प्रमुख प्रशिक्षण विषय

  • वैदिक यज्ञ एवं वेदमंत्रों का उच्चारण
  • योग, ध्यान एवं अध्यात्म
  • आत्मरक्षा प्रशिक्षण: लाठी, भाला, तलवार, जूड़ो-कराटे, मल्लखंब, कबड्डी
  • वैदिक जीवन पद्धति व व्यवहारिक अनुशासन
  • स्वदेशी संस्कृति, नैतिक मूल्य व भारतीय गौरव का बोध

मुख्य प्रशिक्षक

आचार्य अरुण आर्यवीर
(संघर्षशील सनातन आचार्य, वैदिक शिक्षा प्रचारक)

शिविर में भाग लेने की पात्रता एवं नियम

  1. कक्षा 4वीं से 12वीं तक या 10 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के बालक भाग ले सकते हैं।
  2. बालकों को शिविर में लाने हेतु आवश्यक सामग्री –
    • ओढ़ने हेतु चादर या शाल
    • सफेद टी-शर्ट, सफेद नेकर, सफेद जूते-मौजे
    • 2 कॉपी, पेन, टॉवेल, साबुन, मंजन, वस्त्र
    • आधार कार्ड की फोटोकॉपी, 1 पासपोर्ट फोटो, एक छोटा बैग
  3. पंजीयन की अंतिम तिथि: 10 जून 2025 तक अनिवार्य रूप से करवाना होगा।
  4. सीमित संख्या में प्रवेश, अतः शीघ्र पंजीयन कराना आवश्यक है।

संपर्क एवं पंजीयन हेतु मोबाइल नंबर

  • सुमंत कुमार शास्त्री (अधिष्ठाता) – 9911129644
  • पवन कुमार शास्त्री (उपाचार्य) – 8109070419
  • आचार्य भानुप्रताप वेदालंकार – 9977967777
  • प्राचार्य, गुरु विरजानंद वैदिक गुरुकुल इंदौर – 9977987777

कार्यालय संपर्क

गुरुकुल कार्यालय
आर्य समाज मंदिर, 219 संचार नगर एक्स., कनाड़िया रोड,
इंदौर (म.प्र.) – 452016
संपर्क: 9977987777, 9977957777, 9977967777

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶