चतुर्वेदी पारायण यज्ञ का आयोजन : वेद मंदिर मथुरा

0
36

श्री विरजानन्द ट्रस्ट, वेदमंदिर — मथुरा

चतुर्वेद पारायण यज्ञ

दिनांक: 6 दिसम्बर 2025 से 25 दिसम्बर 2025 तक

प्रिय धर्मप्रेमी सज्जनों,

परमपिता परमात्मा समस्त जगत के माता–पिता समान हैं। जैसे माता-पिता अपनी सन्तानों पर सदा करुणा रखते हैं और उनके सुख की कामना करते हैं, उसी प्रकार परमात्मा भी हम सभी जीवों पर अनवरत कृपादृष्टि बनाए रखते हैं।

वास्तविक कल्याण केवल ज्ञान से ही संभव है। सृष्टि के प्रारम्भ में ईश्वर ने ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद का दिव्य ज्ञान चार ऋषियों—अग्नि, वायु, आदित्य और अंगिरा—को प्रदान किया। उन्हीं महान ऋषियों ने इस ज्ञान का प्रचार-प्रसार समस्त भूगोल में किया। इसी वेद-वाणी को श्रवण, अध्ययन और मनन कर हमारे पूर्वज ऋषि-मुनियों ने धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष—चारों पुरुषार्थों की सिद्धि प्राप्त की और मानव जीवन को धन्य बनाया।

इसी दिव्य परंपरा को आगे बढ़ाने और जनसामान्य को वेद-ज्ञान का लाभ प्रदान करने हेतु श्री विरजानन्द आर्ष गुरुकुल, वेदमंदिर—मथुरा में पिछले 17 वर्षों से प्रतिवर्ष चतुर्वेद पारायण यज्ञ का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर विद्वान वक्ताओं के सारगर्भित प्रवचन द्वारा वेद-विज्ञान की महिमा का प्रचार होता है और यज्ञ द्वारा पवित्र सामग्री से वातावरण शुद्धि का कार्य सम्पन्न किया जाता है।

इस वर्ष यह आयोजन 6 दिसम्बर से 25 दिसम्बर 2025 तक निर्धारित है।
धार्मिक आयोजन समाज के कल्याण के लिए होते हैं और इनकी पूर्णता में आप सभी के सहयोग की आवश्यकता होती है। यह कार्यक्रम आपके लिए है, इसलिए इसकी सफलता भी आप ही के हाथों में है।

अतः आप सभी से विनम्र निवेदन है कि आगे बढ़कर यजमान बनें, तथा अन्य सज्जनों को भी प्रेरित कर इस पुण्य अवसर में भाग लेने का सौभाग्य प्राप्त करें।

कार्यक्रम समय

प्रतिदिन दो सत्र:

  • प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक
  • दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक

आप अपनी सुविधानुसार किसी भी दिन किसी भी सत्र में यजमान बन सकते हैं।
कृपया अपनी तिथि पूर्व में ही लिखवा दें।
निरंतर उपस्थित रहने वाले साधकों के लिए आवासीय व्यवस्था आश्रम में उपलब्ध रहेगी।


निवेदक

आचार्य स्वदेश — अध्यक्ष
श्री रमेशचन्द्र आर्य — उपाध्यक्ष
डॉ. प्रवीण कुमार अग्रवाल — मंत्री
श्री ब्रजभूषण अग्रवाल — उपाध्यक्ष
दिनेश चन्द्र बंसल — कोषाध्यक्ष
श्री वीरेन्द्र अग्रवाल पू.पा. अध्यक्ष – (यज्ञ व्यवस्थापक)

विशेष सूचना

गुरुकुल आने हेतु मथुरा पहुँचकर वृन्दावन जाने वाली किसी भी बस/वाहन से मसानी चौराहा उतरें।
वहाँ से पूर्व की ओर मात्र 200 कदम चलकर वेदमंदिर पहुँच सकते हैं।

संपर्क: 9456811519

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶