चतुर्वेद पारायण यज्ञ, वेदमन्दिर-मथुरा

0
119

श्री विरजानन्द ट्रस्ट, वेदमन्दिर-मथुरा में चतुर्वेद पारायण यज्ञ

दिनांक 6 दिसम्बर 2024 से 25 दिसम्बर 2024 तक

सभी धर्मप्रेमी सज्जनों!

आपके अपने श्री विरजानन्द आर्ष गुरूकुल वेद मंदिर, मथुरा में विगत 16 वर्षों से प्रतिवर्ष चतुर्वेद पारायण यज्ञ का आयोजन रखा जाता है। विद्वानों के प्रवचनों से वेद-ज्ञान की प्राप्ति और साथ में यज्ञ में पवित्र सामग्री से वातावरण शुद्धि का उपाय किया जाता है। इस वर्ष भी आयोजन 6 दिसम्बर से 25 दिसम्बर 2024 तक निर्धारित किया है। धार्मिक कार्य सर्वसाधारण के कल्याण की कामना को करके आयोजित किये जाते हैं। यदि उनमें सभी सज्जनों का सहयोग न हो तो उनका पूरा होना असम्भव है यदि सम्भव हो भी जाय तो सबका उपकार न होने से निरर्थक भी है। इस आयोजन की सार्थकता आप सबके ऊपर ही है क्योंकि यह कार्यक्रम आपके लिए है और आप सबका है। इस बात को ध्यान में रखकर अपना पावन दायित्व समझ कर स्वयं यजमान बनें और अन्य सज्जनों को प्रेरित कर पुण्य लाभ कमायें। कार्यक्रम प्रतिदिन दो सत्रों में चलेगा प्रातः 9.00 बजे से 12.00 बजे तक और दोपहर बाद 2 बजे से 5 बजे तक। आप किसी भी दिन किसी भी सत्र में यजमान बन सकते हैं। यजमान बनने के इच्छुक अपनी तिथि पहले ही लिखवा दें तो उत्तम रहेगा। यज्ञ में निरन्तर रहने वालों के लिए आवासीय व्यवस्था आश्रम में ही रहेगी।

निवेदक

(अध्यक्ष) आचार्य स्वदेश

(मंत्री) डॉ. प्रवीण कुमार अग्रवाल

(उपाध्यक्ष) श्री रमेश चन्द्र आर्य श्री ब्रजभूषण अग्रवाल

(कोषाध्यक्ष) दिनेश चन्द्र बंसल

(यज्ञ व्यवस्थापक) श्री वीरेन्द्र अग्रवाल पू. पा. अध्यक्ष

(सह व्यवस्थापक) श्री बी.सी. गुप्ता बीमा वाले

विशेय : गुरुकुल में आने के लिए मथुरा आकर वृन्दावन जाने वाले वाहनों से मसानी चौराहे पर उतरें, पूर्व की ओर जाने वाले मार्ग पर मात्र 200 कदम पर वेद मन्दिर है।

सम्पर्क सूत्र – 9456811519, 8445386889, 9411852300, 7417104739