श्रावणी उपाकर्म महोत्सव सोलहवां चतुर्वेद पारायण यज्ञ
स्थान: स्थान- गुरुकुल हरिपुर, जुनानी, जिला- नुआपाड़ा
तिथि: 3 अगस्त 2025, रविवार
समय: प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
वैदिक संस्कृति की पुनर्स्थापना हेतु एक दिव्य अनुष्ठान
भारत की सनातन वैदिक परंपरा को जीवंत रखने एवं चतुर्वेदों के पवित्र उच्चारण के माध्यम से ऋषि-मुनियों की स्मृति को जाग्रत करने हेतु गुरुकुल हरिपुर द्वारा “श्रावणी उपाकर्म महोत्सव सोलहवां चतुर्वेद पारायण यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद एवं अथर्ववेद के शुद्ध पाठ, ब्रह्मचारी छात्रों का उपनयन संस्कार एवं वेदारंभ भी सम्पन्न किया जाएगा।
वैदिक ग्रंथों की संरचना का संक्षिप्त परिचय
| वेद | उपवेद | ब्राह्मण ग्रंथ | मंत्र संख्या |
|---|---|---|---|
| ऋग्वेद | आयुर्वेद | ऐतरेय ब्राह्मण | 10,552 |
| यजुर्वेद | धनुर्वेद | शतपथ ब्राह्मण | 1,975 |
| सामवेद | गंधर्व वेद | साम ब्राह्मण | 1,875 |
| अथर्ववेद | अर्थवेद | गोपथ ब्राह्मण | 5,977 |
इनके अतिरिक्त वेद के षडङ्ग (शिक्षा, कल्प, व्याकरण, निरुक्त, छंद, ज्योतिष), षड दर्शन (योग, सांख्य, न्याय, वैशेषिक, वेदांत, मीमांसा) एवं ग्यारह उपनिषदों की महत्ता पर भी प्रकाश डाला जाएगा।
कार्यक्रम विशेष
3 अगस्त 2025 (रविवार)
- श्रावणी उपाकर्म यज्ञ
- चातुर्वेद पारायण का शुभारंभ
- नव प्रवेशी ब्रह्मचारियों का उपनयन एवं वेदारंभ संस्कार
3 से 16 अगस्त 2025 तक (रक्षाबंधन से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी तक)
- प्रतिदिन प्रातः 5:40 से 8:00 बजे तक तथा संध्या 3:30 से 7:30 बजे तक चातुर्वेद पारायण यज्ञ
- साधकगण वैदिक शास्त्रों के श्रवण और चिंतन द्वारा ज्ञान का लाभ लें
ऑनलाइन सहभागिता का अवसर
गुरुकुल हरिपुर की ओर से यह महोत्सव YouTube चैनल (/gurukulharipur) और Facebook Live के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा, जिससे देश-विदेश के श्रद्धालु घर बैठे इस ज्ञानयज्ञ में भागीदार बन सकते हैं।
YouTube चैनल पर अधिक जानकारी हेतु सब्सक्राइब करें: /gurukulharipur
Email: gurukulharipur2019@gmail.com
संपर्क: 9437188321, 9178371663, 8658834231
वेबसाइट: www.gurukulharipur.org
निवेदन
सभी श्रद्धालु, धर्मप्रेमी बंधु-भगिनी, जिज्ञासुजन, अभिभावकगण तथा युवा वर्ग से अनुरोध है कि इस दिव्य वैदिक आयोजन में सपरिवार पधारकर वेद प्रचार एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण में सहभागी बनें।
सादर निमंत्रण सहित,
आचार्य डॉ. सुदर्शन देव
गुरुकुल हरिपुर, ओडिशा
📞 संपर्क: 9437188321
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶










