आर्य पुरोहित प्रशिक्षण शिविर : मथुरा

0
45

आर्य वीर दल उत्तर प्रदेश एवं गुरुकुल वृन्दावन द्वारा नि:शुल्क आवासीय आर्य पुरोहित/उपदेशक प्रशिक्षण शिविर

यजुर्वेद का संदेश
आर्य वीर दल उत्तर प्रदेश एवं गुरुकुल वृन्दावन, मथुरा के संयुक्त तत्वावधान में इस वर्ष एक भव्य आर्य पुरोहित/उपदेशक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

तिथि : मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष द्वादशी रविवार से मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष पंचमी मंगलवार, संवत् 2082 (तदनुसार 16 नवम्बर से 25 नवम्बर 2025 तक)
स्थान : गुरुकुल, वृन्दावन, मथुरा
शुल्क : पूर्णत: नि:शुल्क (केवल पंजीकरण शुल्क – ₹1000/- मात्र)


शिविर की दिनचर्या

शिविरार्थियों के लिए प्रतिदिन की दिनचर्या इस प्रकार होगी –

  • प्रातः जागरण, मन्त्र पाठ एवं शौचादि से निवृत्ति
  • व्यायाम, आसन, प्राणायाम एवं सन्ध्या
  • स्नान, वेदपाठ एवं स्वाध्याय
  • यज्ञ प्रशिक्षण एवं उपदेश
  • प्रातराश, यज्ञ एवं संस्कारों का प्रशिक्षण
  • भोजन एवं विश्राम
  • सैद्धान्तिक चर्चा, विचार गोष्ठी एवं शंका समाधान
  • परीक्षा एवं प्रतियोगिता
  • जलपान, संध्या, स्वाध्याय
  • भोजन, भ्रमण, मनोरंजन एवं शयन

आवेदक हेतु निर्देश

  1. शिविर आवासीय है।
  2. भोजन/प्रशिक्षण का कोई शुल्क नहीं है। पूरी तरह निःशुल्क है।
  3. साथ लायें-सफेद धोती-कुर्ता, मौसम के अनुसार अन्य पहनने के कपड़े। भोजन पात्र-1 थाली, 2 कटोरी,
  4. 1 चम्मच, 1 गिलास या लोटा, नहाने-धोने के लिए पूरा सामान-मंजन, तेल, साबुन (नहाने व कपड़ा धोने का), हल्का बिस्तर-दरी, विछाने की चादर, ओढ़ने की चादर, टार्च, पैन, नोट बुक। ( (5) बिना आज्ञा शिविर स्थल से बाहर नहीं जा सकते।

शिविर संयोजक

आचार्य पंकज आर्य
अधिष्ठाता – गुरुकुल वृन्दावन, मथुरा
संचालक – आर्य वीर दल उत्तर प्रदेश
📞 09758763878

शिविर व्यवस्थापक
प्रहलाद शास्त्री
संचालक – आर्य वीर दल, जनपद मथुरा
📞 919761625523


विशेष सहयोगी एवं आयोजक

  • शिविर उपाध्यक्ष : आचार्य हरिशंकर अग्निहोत्री
    (वैदिक प्रवक्ता, संचालक – महर्षि दयानन्द योगपीठ, वरिष्ठ सहसंचालक – आर्य वीर दल उत्तर प्रदेश, वरिष्ठ उपप्रधान – सार्वदेशिक आर्य पुरोहित सभा)
    📞 9897060822
  • बेब साइट
    maharshidayanandyogpeeth.com
  • शिविराध्यक्ष : आचार्य स्वदेश जी महाराज
    (वैदिक प्रवक्ता, लेखक एवं मिशनरी प्रचारक, अध्यक्ष – गुरु विरजानन्द आर्ष गुरुकुल (वेद मन्दिर) मथुरा, संपादक – तपोभूमि मासिक)
    संरक्षक – गुरुकुल वृन्दावन, मथुरा
  • संरक्षक – आर्य वीर दल उत्तर प्रदेश
  • बेब साइट
  • aryaveerdaluttarpradesh.com

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶