भव्य वार्षिकोत्सव पर वृहदयज्ञ, भजन, प्रवचन तथा विभिन्न सम्मेलन, कटरा-श्रावस्ती

0
89

महर्षि दयानन्द सरस्वती के जन्म के 200वें वर्ष एवं

आर्य समाज के 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में तथा आर्य समाज मन्दिर, कटरा-श्रावस्ती के

भव्य वार्षिकोत्सव पर (वृहदयज्ञ, भजन, प्रवचन तथा विभिन्न सम्मेलन)

दिनाँक – 16, 17, 18 व 19 अक्टूबर 2024

दिन बुध, गुरू, शुक्र व शनिवार स्थान- आर्य समाज मन्दिर, कटरा-श्रावस्ती

धर्म प्रेमी देवियों एवं सज्जनों, बड़े हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आर्य समाज मन्दिर कटरा श्रावस्ती का वार्षिकोत्सव तथा महर्षि दयानन्द सरस्वती के जन्म के 200वें वर्ष के उपलक्ष्य में बृहद यज्ञ, भजन, वैदिक प्रवचन तथा विभिन्न सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आर्य जगत के ओजस्वी वैदिक प्रवक्ता आचार्य गौतम खट्टर (हरियाणा) आचार्य पं० ओंकार नाथ शास्त्री (वैदिक प्रवक्ता बहराइच) अन्तर्राष्ट्रीय भजनोपदेशक पं० अशोक आचार्य (ग्वालियर) तथा ओजस्वी भजनोपदेशक पं० भानू प्रकाश शास्त्री (बरेली) सहित अनेक उच्च कोटि के विचारक आर्य विद्वान धर्मोपदेशक आर्य संन्यासी गणमान्य अतिथि, कवि, यज्ञ, योग, धर्म संस्कृति और राष्ट्र विषयक बहुमूल्य विवेचन प्रस्तुत करेंगें।

प्रतिदिन के कार्यक्रम

प्रातः 8:00 बजे से 10:30 बजे तक

अपराह्न 2:00 बजे से 5:30 बजे तक यज्ञ, भजन तथा विभिन्न सम्मेलन

सायं 6:00 बजे से 10:30 बजे तक – भजन एवं प्रवचन

अपराह्न 2:00 बजे से

17/10/2024 छात्र/छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत तथा भजन

प्रस्तुति 18/10/2024 कवि सम्मेलन

5:30 बजे तक 19/10/2024 मानव निर्माण का आधार संस्कार (विभिन्न धर्म गुरूओं के प्रवचन)

अतः आप सभी से निवेदन है कि तन, मन, धन से सहयोग देते हुए सपरिवार इष्ट मित्रों सहित पधार कर वैदिक सत्संग से लाभ उठाऐं तथा कार्यक्रम को सफल बनावें।

आयोजक:- आर्य समाज मन्दिर, कटरा-श्रावस्ती

सम्पर्क सूत्रः-9638390881, 8127483011, 9450428232, 9793008264