अति धन्यवाद परमेश्वर का यह सुन्दर अवसर आया है।

0
25

अति धन्यवाद परमेश्वर का यह सुन्दर अवसर आया है।

अति धन्यवाद परमेश्वर का
यह सुन्दर अवसर आया है।
है जन्म-दिवस इस बालक
का जो उत्सव आज मनाया है।।

ईश्वर-विश्वासी सत्यवादी
वेदों का यह अनुयायी हो।
दिन-रात फले-फूले निरोग हो
सुन्दर इसकी काया है।।

विद्वानों का सम्मान करे,
गुरू मात-पिता का सेवक हो।
दुखियों के दुःख को दूर करे,
जो वेदों ने बतलाया है।।

सग्रंथ पढ़े सदाचरण करे,
जीवन में ज्योति जगी रहे।
यश कीर्ति अमर होवे इसकी
आवे न मान मद माया है।।

शुभ गुण सम्पन्न बने बालक,
है आशीर्वाद यही सबका।
सबको सुखदायक सदा रहे
जो गीत ‘देव’ ने गाया है।।