आर्य समाज की 150वीं वर्षगाँठ के पावन अवसर पर सार्वदेशिक आर्य वीरांगना दल द्वारा आयोजित राष्ट्रीय शिविर का भव्य आयोजन दिनांक 16 जून से 25 जून तक किया जा रहा है। यह शिविर श्रीमद् दयानंद कन्या गुरुकुल महाविद्यालय, चोटीपुरा, अमरोहा (उत्तर प्रदेश) में आयोजित होगा।
यह शिविर नारीशक्ति के वैदिक जागरण और चरित्र निर्माण का अनुपम संगम होगा, जिसमें राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और शारीरिक विकास के विविध आयामों पर कार्य किया जाएगा।
पावन सानिध्य में होगा शिविर
- आचार्या डॉ. सुमेधा जी, प्राचार्या, गुरुकुल चोटीपुरा
- डॉ. स्वामी देवव्रत सरस्वती जी, अध्यक्ष, सार्वदेशिक आर्य वीर दल
शिविर हेतु आवश्यक जानकारी
गणवेश
- सफेद कुर्ता-सलवार
- केसरिया दुपट्टा
- सफेद मोजे-जूते
अन्य आवश्यक सामग्री
- नोटबुक
- भोजन हेतु बर्तन (गिलास और चम्मच)
- दैनिक प्रयोग की आवश्यक वस्तुएँ
प्रवेश शुल्क
- शाखानायिका हेतु – ₹800/-
- उपव्यायाम शिक्षिका एवं व्यायाम शिक्षिका हेतु – ₹1000/-
प्रवेशार्थियों से अनुरोध
- आधार कार्ड व पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाएँ।
- पाठ्यपुस्तकें शिविर में प्रदान की जाएंगी।
राष्ट्रीय शिविर संबंधी आपसे अपेक्षित सहयोग के कुछ बिंदु –
१) आप सभी जिला स्तर पर इस सूचना को प्रसारित करने का कार्य आरंभ कर देवें तथा भाग लेने के इच्छुक वीरांगनाओं का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 5 जून से पूर्व कराकर उनकी सूची कार्यालय नंबर (8221881203) पर भेजें।
- २) यह संवैधानिक रूप से पूर्व निर्धारित है कि प्रांतीय समितियां अपनी आय का 5 फीसदी केंद्र के कोष में अंशदान करेंगी। आप सभी, आर्य समाज एवं आर्य वीर दल के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारीगणों व दानी महानुभवों से अनुरोध है कि आप अपनी क्षमता के अनुसार राष्ट्रीय शिविर को सफल बनाने हेतु अवश्य ही अपना योगदान प्रदान करें।(Name : Sarvadeshik Arya Veerangana DalBank : Indian Overseas BankA/c No. : 337602000000366IFSC Code : IOBA0003376Branch : Sector – 8 Faridabad)दल को दी गई दान राशि आयकर की धारा 80 जी के अंतर्गत कर मुक्त है। कृपया इन डिटेल्स पर अपनी सहयोग राशि दल के बैंक खाते में जमा करा कर कार्यालय नंबर पर सूचित कर रसीद अवश्य प्राप्त करें।
- आप सब के सहयोग से वैदिक विद्या केंद्र आगामी समय में सार्वदेशिक आर्य वीरांगना दल का केंद्र निश्चित रूप से बनेगा।
लिंक : https://vvk.davchennai.org/
४) राष्ट्रीय शिविर के अंतिम दो दिवसों में राष्ट्रीय बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें सार्वदेशिक आर्य वीरांगना दल की कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारीगणों व सभी प्रांतीय संचालिकाओं का उपस्थित रहना अनिवार्य है।
५) शिविर में स्थान सीमित हैं। अतः पंजीकरण कार्य में शीघ्रता करें।
शिविर में रजिस्ट्रेशन हेतु नीचे दिए गए लिंक अथवा क्यु-आर कोड पर जाकर अपनी डिटेल्स और पेमेंट भर सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन के लिए यहां क्लिक करें 👇
.
नोट :- फॉर्म को सही प्रकार से भरने के लिए, फॉर्म में मांगी गई फोटो, आधार कार्ड और प्रमाण पत्र इत्यादि सही से अपलोड करने के पश्चात् आपको दिए गए बैंक खाता नंबर पर पेटीएम व अन्य माध्यम से पेमेंट करके उसका स्क्रीनशॉट फॉर्म में अपलोड करना होगा। तभी आपका फॉर्म सबमिट हो पाएगा।
- कुछ संशय हो तो पूछ लेंवे :
- (8221881203) नर्मदा आर्या (कार्यालय प्रभारी)
निवेदकगण
- प्रधान संचालिका : श्रीमती व्रतिका आर्या जी (सार्वदेशिक आर्य वीरांगना दल)
- शिविर संयोजिका : डॉ. अमिता जी (कन्या गुरुकुल, चोटीपुरा)
यात्रा मार्ग
दिल्ली से मुरादाबाद, रामपुर या बरेली की बस लें। गजरौला के बाद रजबपुर बाईपास पर उतरें। वहाँ से गुरुकुल चोटीपुरा तीन किलोमीटर की दूरी पर है। आपकी सुविधा हेतु शिविर स्थल तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।
संपर्क सूत्र
- श्री तरुण यादव, कन्या गुरुकुल चोटीपुरा – 📞 9548230794
- सुश्री नर्मदा आर्या, कार्यालय प्रभारी, सार्वदेशिक आर्य वीरांगना दल – 📞 8221881203
आओ, वैदिक संस्कृति के पुनर्जागरण में सहभागी बनें!
नारीशक्ति के विकास हेतु इस राष्ट्रव्यापी शिविर का अंग बनें!
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶










