आर्य वीरांगना दल शिविर : हरियाणा

0
62

बहादुरगढ़, झज्जर (हरियाणा), 18 मई 2025
आर्य समाज की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर कन्या कल्याण और वैदिक संस्कृति के प्रचार हेतु एक विशेष 8 दिवसीय निःशुल्क आवासीय आर्य वीरांगना दल शिविर का आयोजन कन्या गुरुकुल, लोचा कलां, बहादुरगढ़ में किया जा रहा है। शिविर का आयोजन 18 मई (रविवार) से 25 मई (रविवार) 2025 तक होगा।

यह शिविर वैदिक आदर्शों, शारीरिक सशक्तिकरण और वैचारिक जागरण के संकल्प के साथ कन्याओं को समर्पित है। शिविर में यजुर्वेद, सामवेद, अथर्ववेद और सत्यार्थ प्रकाश जैसे ग्रंथों का अध्ययन कराया जाएगा। साथ ही “यज्ञो वै श्रेष्ठतम कर्म” की भावना के अनुरूप वैदिक कर्मों का अभ्यास भी कराया जाएगा।

प्रमुख आकर्षण

  • गुरुवर्या शान्ति आचार्या जीमानाचार्य सरस्वती द्वारा वैदिक शिक्षण
  • व्यायाम शिक्षक आचार्य सत्यम् आर्य के निर्देशन में शारीरिक प्रशिक्षण
  • व्यायाम शिक्षिका आचार्या अभिलाषा आर्या के नेतृत्व में आर्य वीरांगनाओं का मार्गदर्शन
  • “सत्यार्थ प्रकाश पढ़ें, वैचारिक क्रांति लाएँ” अभियान

उद्घाटन समारोह

साथ ही दिनांक 18 मई (रविवार) प्रातः 9:00 बजे शारीरिक व्यायामशाला (ओपन जिम) का उद्घाटन समारोह भी आयोजित होगा। यह नई पहल कन्याओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है।

आयोजन में सहयोग

  • संयोजक: आर्य केन्द्रीय सभा, बहादुरगढ़
  • प्रबन्धिका: डॉ. राजन मान, प्राचार्या
  • सम्पर्क सूत्र: 📞 9416054033

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶