“कन्याओं का हो सर्वांगीण विकास – बने आत्मनिर्भर, साहसी और संस्कारी”
150वाँ आर्य समाज स्थापना वर्ष विशेष
स्थान: हिन्दू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, काठमंडी, सोनीपत
तिथि: सोमवार 2 जून 2025 से रविवार 8 जून 2025 तक
आर्यवीर दल सोनीपत द्वारा एक सप्ताह का आर्य वीरांगना शिविर आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य कन्याओं को शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और आत्मिक रूप से सशक्त बनाना है। यह शिविर वैदिक परंपरा, आत्मविश्वास, स्वसंरक्षण और सामाजिक मूल्यों को समर्पित है।
शिविर के मुख्य उद्देश्य व विषय
आत्मरक्षा एवं सुरक्षा के उपाय
धर्म की रक्षा हेतु प्रेरणा
व्यायाम, आसन, प्राणायाम का नियमित अभ्यास
निर्भीकता व साहस का विकास
आत्मविश्वास वृद्धि के उपाय
वैदिक ध्यान की पद्धति
श्रेष्ठ और सफल जीवन निर्माण के सूत्र
विद्या प्राप्ति के सरल मार्ग
वैदिक संस्कारों की स्थापना
शिविर संबंधी निर्देश
- शिविर का समय: प्रातः 6:00 से सायं 6:00 बजे तक
- प्रातःराशि एवं भोजन की पूर्ण व्यवस्था शिविर स्थल पर की गई है।
- सभी शिविरार्थी अपने साथ कापी, पेन अवश्य लाएँ।
- आर्यवीर दल द्वारा चयनित स्थानों से वाहन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
- पंजीकरण शुल्क: ₹200 मात्र
- इच्छुक कन्याएँ 26 मई 2025 तक पंजीकरण अवश्य करवा लें।
शिविर का उद्घाटन समारोह
सोमवार, 2 जून 2025 | प्रातः 8:30 बजे
मुख्य अतिथि: माननीया श्रीमती किरण गुप्ता जी
(प्राचार्या, हिन्दू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सोनीपत)
शिविराध्यक्षा: श्रीमती पूनम भुटानी जी
(जिला संचालिका, आर्य वीरांगना दल सोनीपत)
निवेदक
भगत सिंह
दीपक तलवाड़ (सचिव)
कनिष्क आर्य (कोषाध्यक्ष)
अर्जुन देव दुरेजा (संरक्षक)
डॉ. नारायण सिंह दहिया (जिला संचालक)
पंजीकरण एवं अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें
9416855188, 9416037555, 9416065200, 9466202987, 9518002428
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶










