गुरुग्राम, 2025
आर्य समाज द्वारा 150वें मानव सेवा स्वर्णिम वर्ष के पावन अवसर पर आर्य वीर दल गुरुग्राम की ओर से आर्य वीरों एवं आर्य वीरांगनाओं के लिए एक विशेष शारीरिक एवं व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह शिविर रविवार, 1 जून से रविवार, 8 जून 2025 तक चलेगा, जिसमें भाग लेने वाले युवाओं को वैदिक जीवन मूल्यों, अनुशासन, आत्मरक्षा, नेतृत्व कौशल तथा शारीरिक प्रशिक्षण की गहन शिक्षा दी जाएगी।
शिविर स्थल
- आर्य वीर शिविर
आर्य विद्या मंदिर स्कूल, सैक्टर-7, गुरुग्राम - आर्य वीरांगना शिविर
आर्य समाज, सैक्टर-7 एक्सटेंशन, गुरुग्राम
यह शिविर युवा पीढ़ी को वैदिक सिद्धांतों से जोड़ते हुए उनके सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। शिविर में राष्ट्रप्रेम, सेवा भावना, समाज के प्रति उत्तरदायित्व और आत्म-निर्भरता जैसे गुणों को आत्मसात कराया जाएगा।
विज्ञापन सौजन्य
आर्य कोचिंग सेन्टर
(Coaching For: B.Ed., M.Ed., JBT, D.Pharma)
मोबाइल: 9582501964, 9811302827
पता: शिवपुरी, हरीश बेकरी के पास, ओल्ड रेलवे रोड, गुरुग्राम
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶









