सार्वदेशिक आर्य वीर दल बिहार प्रदेश के मार्गदर्शन में चम्पारण जिला सभा के तत्वावधान में आर्यसमाज मोतिहारी (पूर्वी चम्पारण) के सौजन्य से
आर्यवीर दल प्रशिक्षण का भव्य आयोजन
दिनांक 11 अगस्त से 18 अगस्त 24 तक
स्थान- आर्यसमाज मंदिर, मोतिहारी (पूर्वी चम्पारण)
मुख्य प्रशिक्षक- रुपेन्द्र आर्य
सहायक प्रशिक्षक – राहुल आर्य
शिविर में भाग लेने के लिए आर्य समाज मोतिहारी से संपर्क करें।

मान्यवर,
पश्चात् संस्कृति की विकृति से बड़ा खतरा युवा पीढ़ी को है। युवा देश के भविष्य हैं जिनके हाथों में परिवार, समाज व राष्ट्र को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी है, इसी भावना को लेकर उन्हें अपने कर्त्तव्यों का बोध कराने एवं लड़खड़ाते युवा पीढ़ी को योगासन, प्राणायाम एवं विभिन्न विधाओं से युक्त करने, हितोपदेश, शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास हेतु युवा आर्यवीर दल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आप सादर आमंत्रित हैं।
कैरियर मार्गदर्शन
वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कैरियर संबंधी मार्गदर्शन।
शारीरिक प्रशिक्षण :
योग, आसन, प्राणायाम, जुड़ो कराटे, सूर्य नमस्कार, लाठी भला व आत्म रक्षा के उपायों के साथ खेलों का प्रशिक्षण।
बौद्धिक प्रशिक्षण :
युवाओं का दुर्व्यसनों से कैसे दूर रखे, व्यायाम क्यों आवश्यक है? हमारा जीवन किस प्रकार से हो, जीवन जीने का सर्वोत्तम उपाय क्या है? हमारे कर्त्तव्य, परिवार, समाज व राष्ट्र के प्रति क्या होना चाहिए।
आत्मिक प्रशिक्षण:
बुद्धिमान बनने की उपाय, सुख-शांति से रहने के उपाय व आत्मिक उन्नति के उपायों का प्रशिक्षण दिया जायेगा।
शिविर हेतु आवश्यक निर्देश
1. शिविरार्थी 10 अगस्त 24 दिन शनिवार को संध्या में शिविर स्थल अवश्य पहुँच जाये।
2. शिविरार्थी अपने साथ हल्के ग्रीष्मकालिन विस्तर (विछावन चादर), मच्छरदानी, भोजन पात्र (प्लेट, गिलास), कॉपी, कलम, शोभनीय वस्त्र और लाठी साथ में लावें। दौड़ के लिए जूता-मोजा भी लायेंगे।
3. शिविर में भोजन, आवास, आर्यवीर दल का पोशाक एवं प्रशिक्षण निःशुल्क रहेगा।
4. शिविर में बिना अनुमति बाहर जाना निषेध है।
5. शिविरार्थी की आयु 10 वर्ष से 35 वर्ष एवं शिक्षा न्यूनतम आठवी पास होना चाहिए।
6. प्रत्येक शिविरार्थी को शिविर में भाग लेने हेतु पंजीयन शुल्क 500/- रु. देय अनिवार्य है।
7 . कीमती आभूषण, मूल्यवान सामग्री आदि शिविर में पूर्णतः वर्जित है।

विशेष अनुरोध
आर्यवीर दल प्रशिक्षण शिविर, उत्तम राष्ट्र निर्माण, संस्कारवान युवा प्रतिभाशाली युवा, निर्माण करने का पवित्र कार्य है। इस पुनीत कार्य में आप भी आर्थिक सहयोग, दान आदि करके मदद कर सकते हैं। दान राशि बैंक/ड्राफ्ट/मनीऑर्डर/पे-फोन द्वारा आर्य समाज मोतिहारी जिला पूर्वी चम्पारण को भेज सकते हैं।
निवेदक
श्री महंथ प्र० आर्य – संयोजक (प्रधान) जिलासभा
मो०- 9934963449
श्री रामेश्वर प्र० आर्य – व्यवस्थापक/प्र० नरकटियागंज
मो0-9931935798
श्री आचार्य संजय सत्यार्थी
प्रांतीय संचालक, पटना मो०-7717766151

नोटः- शिविर संबंधी जानकारी हेतु संपर्क सूत्र
9263248511 मोतिहारी, 7004515567 ढाका, 9973269545 घोड़ासहन, 8544084060, 9430234899 रक्सौल, 9934963449 बेतिया, 9110136313 नरकटियागंज, 9771916058 चकिया, 7070821900 शीतलपट्टी पूर्वी, 9931978688 जगदीशपुर, 6201476038 श्रद्धानंद नगर, 9471271366 लौरिया, 8294395698 घेघवा भगवानपुर










