आर्यसमाज मंदिर, महर्षि पाणिनिनगर, जोधपुर के तत्वावधान में शिविर का आयोजन
🗓 दिनांक: 22 मई से 22 जून 2025
📍 स्थान: आर्यसमाज मंदिर, महर्षि पाणिनिनगर, गोकुलजी की प्याऊ, मगरा-पूंजला, जोधपुर
जोधपुर। आर्यसमाज मंदिर, महर्षि पाणिनिनगर के तत्वावधान में 22 मई से 22 जून 2025 तक “व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण शिविर” का आयोजन किया जा रहा है। इस एक माह की अवधि में बच्चों और युवाओं को आत्मरक्षा, योग, नैतिक शिक्षा, संस्कार और शारीरिक सशक्तिकरण का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
आर्य समाज की इस पहल का उद्देश्य भावी पीढ़ी को आज्ञापालक, धर्मनिष्ठ, देशभक्त और उच्च जीवनमूल्य से युक्त बनाना है। शिविर में बालवर्ग (8-11 वर्ष) और किशोरवर्ग (12-18 वर्ष) के प्रतिभागियों को अनुशासित, संस्कारित एवं आत्मविश्वास से परिपूर्ण नागरिक के रूप में तैयार किया जाएगा।
शिविर की प्रमुख गतिविधियाँ
- आत्मरक्षा प्रशिक्षण: जूडो-कराटे, लाठी, तलवार, निशानेबाजी एवं शस्त्र संचालन।
- स्वास्थ्य रक्षा हेतु: योगासन, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, मलखंभ, सैनिक शिक्षा एवं विविध खेलकूद।
- आत्मिक उन्नति हेतु: ध्यान, संध्योपासना, यज्ञ-प्रशिक्षण, नैतिक शिक्षा एवं संस्कृत भाषा बोध।
- चिकित्सीय परामर्श: श्री मुकेश प्रजापत (राष्ट्रीय योग एवं मेडिकल मसाज थैरेपिस्ट) द्वारा माइग्रेन, स्लिप डिस्क, जोड़ों के दर्द व अन्य समस्याओं पर उपचारात्मक सलाह।
विशेष कार्यक्रम
- 6 जून: निर्जला एकादशी पर जनजागृति प्रभात फेरी
- 21 जून: अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग जागरूकता रैली
- 22 जून: समापन समारोह – यज्ञ, भजन-प्रवचन, दीक्षा महोत्सव, व्यायाम प्रदर्शन एवं ऋषि लंगर


शिविरार्थियों के लिए आवश्यक निर्देश
- पंजीयन शुल्क – ₹500
- दो पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड की प्रति आवश्यक
- मोबाइल, आभूषण, व अन्य कीमती वस्तुएँ लाना वर्जित
- सादगीपूर्ण, ऋतु-अनुकूल परिधान अनिवार्य
- शिविर में सभी नियमों और अनुशासन का पालन अनिवार्य
शिविर समय-सारणी
- प्रातः 6:00 – 8:00 बजे: विलियम्स एकेडमी सी.से. विद्यालय, लालसागर
- सायं 5:30 – 7:30 बजे: आर्यसमाज मंदिर, महर्षि पाणिनिनगर
शिविर के प्रमुख संयोजक एवं आयोजक
- शिविर संयोजक: डॉ. महेश परिहार – 9461559401
- सह संयोजक: धीरेन्द्र भाटी – 9079941670
- शिविर समन्वयक: शिवराम आर्य – 9414678199
- शिविर शिक्षिकाएँ: नविता आर्या, वर्षा, भवानी, गुंजन, नेहा, संगीता, खुशबू गहलोत आदि
- विशेष सहयोग: श्री मनोहरसिंह टाक (भाटी दौलतसिंह कॉम्प्लेक्स), श्रीमती विनति जांगिड़, श्रीमती संतोष परिहार, श्रीमती रूपवती देवड़ा
📞 संपर्क सूत्र:
9829021476 (प्रधान विरेन्द्र जांगिड़),
9414127895 (मंत्री करणसिंह भाटी),
9829653656 (कोषाध्यक्ष रमेशचन्द्र गहलोत)
“कृण्वन्तो विश्वमार्यम् – हम सब मिलकर विश्व को आर्य बनाएं”।
“शरीरमाद्यं खलु धर्मसाधनम् – शरीर ही धर्म का पहला साधन है।”
निवेदक
आर्यसमाज मंदिर, महर्षि पाणिनिनगर, मगरा पूंजला, जोधपुर
आर्यवीर दल – आर्य समाज की युवा इकाई द्वारा संचालित
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶










