आर्य वीर दल वृहद प्रांतीय प्रशिक्षण शिविर : लखनऊ

0
41

आर्य समाज की स्थापना के 150 वर्ष पूर्ण होने के गौरवमयी अवसर पर आर्य वीर दल जनपद लखनऊ के तत्वावधान में आर्य वीर दल उत्तर प्रदेश द्वारा “युवा चरित्र निर्माण वृद्ध प्रांतीय प्रशिक्षण शिविर” का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष शिविर दिनांक 20 जून से 29 जून 2025 तक महर्षि दयानंद संस्कृत संस्थान, मोती नगर, डी.ए.वी. इंटर कॉलेज (लखनऊ) के पीछे स्थित प्रांगण में आयोजित होगा।

शिविर का उद्देश्य

इस 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य है – राष्ट्र को चरित्रवान, निःस्वार्थ, शक्तिशाली एवं संस्कारित युवाओं की देन देना। यदि आप चाहते हैं कि आपका पुत्र –

  • चरित्रवान, राष्ट्रभक्त, मातृ-पितृ भक्त, साहसी बने
  • बलवान, गुणवान, और सफल नागरिक बने
  • समाज एवं राष्ट्र को दिशा देने में समर्थ हो
  • और आपको सम्मान और गौरव प्रदान करे

तो उसे इस शिविर में भाग लेने हेतु अवश्य भेजें।

शिविरार्थियों को मिलने वाले लाभ

  • स्वास्थ्य लाभ: प्राणशक्ति में वृद्धि, दीर्घायु जीवन
  • योग एवं प्राणायाम: शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में निखार
  • व्यक्तित्व विकास: नेतृत्व क्षमता एवं मंच संचालन का प्रशिक्षण
  • कलाओं का प्रशिक्षण: विविध रचनात्मक कलाओं का अभ्यास
  • आत्मरक्षा: जूडो-कराटे, लाठी, चाकू, भाला चलाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण

प्रवेश हेतु आवश्यक जानकारी

  • आयु सीमा: 13 से 35 वर्ष
  • न्यूनतम शिक्षा: कक्षा 8वीं
  • अनिवार्य गुण: अनुशासनप्रिय, निरव्यसनी, शाकाहारी
  • पंजीयन शुल्क: ₹100 मात्र
  • गणवेश: सफेद टी-शर्ट, खाकी हाफ पैंट, सफेद सैंडो बनियान, सफेद मोज़े, सफेद कपड़े के जूते
  • अन्य सामग्री: हल्का बिस्तर, भोजन पात्र, कॉपी, पेन, लाठी

नियम एवं शर्तें

  • शिविर में आवास, भोजन एवं प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क होगा
  • बाहरी आवागमन प्रतिबंधित रहेगा
  • मोबाइल, कीमती आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आदि लाना सख्त वर्जित है

विशेष कार्यक्रम

  • उद्घाटन समारोह: शनिवार, 21 जून 2025, सायं 4:00 बजे
  • शोभायात्रा: शनिवार, 28 जून 2025, सायं 4:00 बजे
  • दीक्षांत समारोह: रविवार, 29 जून 2025, सायं 4:00 बजे
    आप सभी सपरिवार सादर आमंत्रित हैं।

सहयोग की अपील

आर्य वीर दल के इस पावन राष्ट्र निर्माण कार्य में आप भी दान देकर सहयोग कर सकते हैं –
खाता विवरण
सार्वदेशिक आर्य वीर दल पूर्वी उ० प्र०
A/C No – 33906649113
IFSC – SBIN0030173 (KANPUR)

संपर्क करें
📞 9415764259, 9454884700, 6394922947, 8948510257

निवेदक
आर्य वीर दल म० उ० प्र० एवं समस्त आर्य परिवार

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶