आर्य वीर दल शिविर : मेरठ

0
41

संस्कृति रक्षा और सेवा कार्य के लिए आर्यवीर दल शिविर का आयोजन

श्रद्धापुरी, आदर्श नगर | दिनांक: 25 मई – 01 जून 2025
शक्ति संचय, संस्कृति की रक्षा और सेवा कार्य के संकल्प के साथ, आर्य समाज श्रद्धापुरी (आदर्श नगर क्षेत्र) के सौजन्य से वार्षिक आर्यवीर दल शिविर का आयोजन इस वर्ष भी धूमधाम से किया जा रहा है। यह शिविर 25 मई रविवार से 01 जून रविवार तक प्रतिदिन प्रातः 5:30 से 7:30 एवं सायं 5:30 से 7:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

शिविर का उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं में चरित्र निर्माण, वैदिक संस्कार, आत्मरक्षा प्रशिक्षण एवं शारीरिक सशक्तिकरण के माध्यम से उन्हें संस्कृति-रक्षक, नीतिनिष्ठ एवं सेवा-भाव से ओतप्रोत नागरिक बनाना है।


शिविर की प्रमुख विशेषताएँ:

संस्कार पाठशाला — यज्ञ, संध्या, वेदों पर आधारित शिक्षाएं
आत्मरक्षा प्रशिक्षण — जूडो-कराटे, लाठी, भाला, तलवार
योगिक अभ्यास — आसन, प्राणायाम
खेलकूद — शारीरिक विकास हेतु प्रेरणादायक खेल
चरित्र निर्माण — नैतिक शिक्षा, प्रेरक प्रसंग, देशभक्ति व सामाजिक चेतना


प्रशिक्षण

शिविर में समर्पित एवं कुशल प्रशिक्षकगण द्वारा सभी सत्रों का संचालन किया जाएगा, जो वैदिक संस्कृति एवं आधुनिक आवश्यकता के समन्वय को साकार करेंगे।


पात्रता

उम्र: 8 वर्ष से 20 वर्ष तक के बालक एवं बालिकाएं इस शिविर में भाग ले सकते हैं।


पंजीकरण शुल्क

सिर्फ ₹100/- (सप्ताहभर के प्रशिक्षण एवं सुविधाओं के लिए)


संपर्क सूत्र

📱 अधिष्ठाता आर्यवीर दल: 6397930663
📱 मंत्री, आर्य समाज: 9719256414
📱 प्रधान, आर्य समाज: 9760806251

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶