स्थान: स्वामी श्रद्धानंद वैदिक गुरुकुल आश्रम, माँ नर्मदा यज्ञपीठ, देवरीकला, बिछिया, जिला डिण्डौरी
तिथि: 9 मई 2025 (शुक्रवार) से 16 मई 2025 (शुक्रवार) तक
डिण्डौरी। वर्तमान समय में पाश्चात्य संस्कृति के दुष्प्रभावों ने बाल, किशोर और युवा वर्ग को सबसे अधिक प्रभावित किया है। संस्कारों के अभाव में आज की युवा पीढ़ी अनेक प्रकार के व्यसनों की गिरफ्त में आ रही है। जबकि यही पीढ़ी देश का भविष्य है, जिनके हाथों में परिवार, समाज और राष्ट्र की दिशा व दशा तय होती है। ऐसे में संस्कारित, सशक्त और जिम्मेदार नागरिकों के निर्माण हेतु स्वामी श्रद्धानंद वैदिक गुरुकुल आश्रम एवं आर्य समाज बिछिया के संयुक्त तत्वावधान में एक आवासीय आर्य वीर दल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
शिविर का उद्देश्य
इस शिविर का उद्देश्य शारीरिक, बौद्धिक एवं आत्मिक विकास के माध्यम से बाल-किशोरों व युवाओं में नैतिकता, अनुशासन एवं भारतीय संस्कारों का सिंचन करना है।
मुख्य प्रशिक्षक एवं मार्गदर्शक
- व्यायाम शिक्षक: आर्यवीर हर्षवर्धन जी (श्रीगंगानगर, राजस्थान)
- आचार्य: प्रभाकर शास्त्री जी (स्वामी श्रद्धानंद गुरुकुल)
- आशीर्वचन: आचार्य धीरेन्द्र पाण्डेय जी (पुरोहित – आर्य समाज, जबलपुर)
शिविर में प्रदान किया जाने वाला प्रशिक्षण
🔶 शारीरिक प्रशिक्षण
भारतीय परम्परागत कलाओं जैसे तलवार, भाला, कराटे, सूर्य नमस्कार, योगासन, प्राणायाम एवं विविध व्यायामों का समावेश।
🔶 बौद्धिक सत्र
वैदिक एवं सनातन संस्कृति आधारित विषयों पर चर्चा –
- जीवन जीने की श्रेष्ठ विधि
- राष्ट्र एवं समाज के प्रति कर्तव्य
- दुर्व्यसनों और कुसंगति से कैसे बचें?
🔶 आत्मिक प्रशिक्षण
स्वयं को जानने की प्रेरणा हेतु आत्म-चिंतन, संध्या और हवन की विधिवत शिक्षा।
शिविरार्थियों के लिए आवश्यक नियम
- दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं आधार कार्ड की एक प्रति साथ लाना अनिवार्य है।
- मोबाइल, नकदी अथवा अन्य कीमती वस्तुएं शिविर में लाना प्रतिबंधित है।
- आवश्यक सामग्री – पेन, कॉपी, लाठी, पी.टी. शूज, खाकी हाफ पैंट, सफेद बनियान/टी-शर्ट साथ लाना अनिवार्य है।
- अनुशासनहीनता की स्थिति में शिविर से निष्कासन किया जा सकता है।
- शिविर की पूर्णावधि तक ही शिविरार्थियों को परिसर में रहना होगा।
- शिविर की दिनचर्या – सुबह 5:00 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक पूर्णतः अनुशासित एवं सुव्यवस्थित रहेगी।
निवेदक
स्वामी श्रद्धानंद वैदिक गुरुकुल आश्रम
आर्य समाज बिछिया के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण
सम्पर्क सूत्र
📞 9425164160, 7067413036, 9098960788, 7000962192, 9424640442
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶










