आर्य वीर दल शिविर : दिल्ली

0
98

आर्य वीर दल दिल्ली प्रदेश का विशेष प्रशिक्षण शिविर: चरित्र निर्माण, आत्मरक्षा और वैदिक संस्कृति का समग्र संगम
स्थान: डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, पुष्पांजली एन्क्लेव, पीतमपुरा, नई दिल्ली
तिथि: 22 मई से 1 जून 2025 तक

नई दिल्ली। महर्षि दयानन्द सरस्वती जी की 200वीं जयंती एवं आर्य समाज की स्थापना के 150 वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर, सार्वदेशिक आर्य वीर दल की प्रान्तीय इकाई आर्य वीर दल दिल्ली प्रदेश (पंजी.) द्वारा एक विशेष आवासीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, पुष्पांजली एन्क्लेव, पीतमपुरा, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्घाटन 24 मई, शनिवार को सायं 5:30 बजे और समापन 1 जून रविवार को सायं 4 बजे होगा।

शिविर का आयोजन दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा एवं आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि सभा के सान्निध्य में किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवा वर्ग में चरित्र निर्माण, आत्मरक्षा, राष्ट्रीय चेतना तथा वैदिक संस्कृति के मूल्यों को जागृत करना है।

शिविर के प्रमुख बिंदु

प्रशिक्षण विषय

  • शारीरिक फिटनेस (Physical Fitness)
  • वैदिक सिद्धांत एवं दर्शन
  • राष्ट्रवाद (Nationalism)
  • यज्ञ, योग एवं ध्यान
  • व्यक्तित्व विकास
  • एन.डी.आर.एफ. टीम द्वारा विशेष प्रशिक्षण
  • आत्मरक्षा (Self Defence)
  • वक्तृत्व कौशल (Speaking Skill)
  • प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण (First Aid)

शिविरार्थियों हेतु निर्देश

  1. आयु सीमा: 12 वर्ष से अधिक
  2. शिविर शुल्क: ₹400 (साथ में दो पासपोर्ट साइज़ फोटो)
  3. मोबाइल, घड़ी, चेन, ईयरफोन, आदि कीमती सामान न लाएं।
  4. भोजन हेतु थाली, कटोरी, गिलास, चम्मच तथा मौसम के अनुकूल बिस्तर लाना अनिवार्य।
  5. गणवेश: खाकी निक्कर, सफेद शेडो बनियान, सफेद पीटी जूते, सफेद जुराब, लंगोट एवं टॉर्च।
  6. 22 मई, दोपहर 3 बजे तक शिविर स्थल पर अनिवार्य उपस्थिति।
  7. आवश्यकतानुसार दवाइयाँ साथ लाना अनिवार्य।
  8. शिविर में लाया गया पैसा प्रथम दिवस बैंक में जमा कराना होगा, जो समापन पर लौटाया जाएगा।

प्रमुख अतिथि एवं मार्गदर्शक

  • अध्यक्षता: पद्मश्री डॉ. पूनम सूरी जी, प्रधान, डी.ए.वी. कॉलेज प्रबंधन समिति
  • आशीर्वाद: श्री सुरेन्द्र कुमार आर्य जी (JBM), प्रधान, अखिल भारतीय दयानन्द सेवाश्रम संघ
  • प्रेरणा स्रोत: श्री धर्मपाल आर्य जी, प्रधान, दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा

प्रमुख पदाधिकारी एवं व्यवस्थापक

  • जगवीर आर्य – संचालक
  • सुंदर आर्य – कोषाध्यक्ष (मो. 9899008054)
  • बृहस्पति आर्य – महामंत्री (मो. 9990232164)
  • विनय आर्य – महामंत्री
  • संजय आर्थ, वीरेश आर्य, पवन आर्य, सोनू आर्य, धर्मवीर आर्य, संदीप आर्य, ब्र. संदीप आर्य, मनोज आर्य, राघव आर्य, लक्ष्य आर्य, सहित अनेक उत्साही कार्यकर्ता एवं शिक्षकगण।

दानदाताओं से अपील

दानदाता अपनी सहयोग राशि आर्य वीर दल दिल्ली प्रदेश के Union Bank खाता संख्या: 520101253203127, IFSC: UBIN0901415, ब्रांच: कनॉट प्लेस, दिल्ली में जमा करा सकते हैं। जमा के उपरांत मोबाइल नंबर 9899008054 या 9990232164 पर सूचित कर रसीद प्राप्त करें। यह राशि आयकर धारा 80G के अंतर्गत कर मुक्त है।

संपर्क एवं अधिक जानकारी

📞 कार्यालय: आर्य समाज, मिंटो रोड, डी.डी.यू मार्ग, नई दिल्ली – 110002
🌐 वेबसाइट: www.aryaveerdal.org
📧 ईमेल: aryaveerdaldelhipradesh@gmail.com

यह शिविर न केवल युवाओं के शारीरिक, मानसिक एवं वैचारिक विकास हेतु एक अनुपम अवसर है, बल्कि राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को सुनिश्चित करने की दिशा में एक सशक्त पहल भी है।

– आर्य वीर दल दिल्ली प्रदेश (पंजीo)
चरित्र निर्माण, आत्मरक्षा, राष्ट्रोत्थान

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶