आर्य वीर दल शिविर संपन्न : करतारपुर

0
10

आर्य वीर दल शिविर समापन (1–7 जून 2025)
संघर्ष, सेवा और संयम की सीख के साथ संपन्न हुआ सात दिवसीय प्रशिक्षण!

आज दिनांक 7 जून 2025 को पंजाब प्रांतीय आर्य वीर दल शिविर का समापन नशा मुक्त पंजाब के संकल्प के साथ हुआ। यह शिविर 1 जून से 7 जून तक आयोजित किया गया जिसमें कपूरथला, अमृतसर, पठानकोट सहित पंजाब के विभिन्न जिलों से 115 आर्य वीरों ने भाग लिया।

शिविर में आत्मरक्षा, योग, शारीरिक व्यायाम, वैदिक शिक्षा, अनुशासन, और नैतिक प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया गया।
व्यायाम शिक्षकों के रूप में आचार्य चांद सिंह योगी , हरिओम और श्रीकांत जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

समापन समारोह में गुरुकुल के प्रधान श्री ध्रुव कुमार मित्तल, महामंत्री प्रो. नरेश कुमार धीमान, कमल आर्य जी, कैलाश अग्रवाल जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
स्वागत भाषण पंजाब प्रांत के महामंत्री राहुल आर्य जी द्वारा प्रस्तुत किया गया और
धन्यवाद ज्ञापन पंजाब प्रांत के संचालक डॉ. उद्यान आर्य जी द्वारा किया गया।
समापन शांति पाठ के साथ हुआ।

इस आयोजन की सफलता में श्री चांद जी व डॉ. उदयन आर्य का विशेष योगदान रहा।
शिक्षण कार्य में जीवन ज्योत जी, जतिंदर कुमार जी, पंकज जी, राजेश जी व अन्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आर्य वीर दल की यह प्रेरणादायक यात्रा आगे भी इसी जोश से जारी रहेगी!

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶