आर्य वीर दल शिविर : चरखी दादरी (हरियाणा)

0
27

आयोजक स्थल:
डी.एस.एम. स्कूल, झोझू मैहड़ा रोड, आसावरी (चरखी दादरी)
तारीख: 3 जून से 12 जून 2025
शिविर शुल्क: मात्र ₹100/- प्रति प्रतिभागी


शिविर का उद्देश्य

आज के युवाओं को अज्ञान, अन्याय, अभाव, पाखंड, नशा और रोगों से मुक्त कर एक स्वस्थ, समृद्ध, संस्कारवान और योगयुक्त दिव्य समाज के निर्माण हेतु प्रेरित करना इस शिविर का प्रमुख उद्देश्य है।

आर्यवीर दल चरखी दादरी के तत्वावधान में यह विशेष शिविर युवाओं को शारीरिक, मानसिक, आत्मिक और चारित्रिक रूप से सशक्त बनाने के लिए आयोजित किया जा रहा है।


प्रशिक्षण की मुख्य विशेषताएं

  • योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास
  • दण्ड-बैठक, सूर्यनमस्कार, जुडो-कराटे
  • आत्मरक्षा विज्ञान का विशेष प्रशिक्षण
  • नैतिक शिक्षा, व्यक्तित्व विकास, आत्मबल वृद्धि
  • सफलता के सूत्रों का वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक मार्गदर्शन

प्रशिक्षण प्रदान करेंगे अनुभवी व सुयोग्य शिक्षकों की विशेष टोली।


पंजीकरण एवं जानकारी हेतु संपर्क

शिविर में भाग लेने के लिए शीघ्रातिशीघ्र चलभाष 9729192992 पर पंजीकरण कराऐं।


शिविर हेतु आवश्यक नियम एवं निर्देश

  1. शिविर पूर्णत: आवासीय होगा, जिसमें 10 दिन तक सभी शिविरार्थियों को शिविर परिसर में रहना अनिवार्य है।
  2. केवल लड़के ही शिविर में भाग ले सकते हैं।
  3. शिविरार्थी को अनुशासित जीवन शैली का पालन करना होगा।
  4. साथ लाएं: ऋतु अनुसार कपड़े, चादर, बेडशीट, तौलिया, डायरी, पेन आदि।
  5. सभी प्रतिभागी 3 जून को दोपहर तक शिविर स्थल पर अनिवार्य रूप से पहुँचें।

जन आह्वान

यदि आप चाहते हैं कि आपके बेटे एक बलवान, चरित्रवान, आत्मविश्वासी और राष्ट्रसेवी युवा बनें, तो इस शिविर में उन्हें अवश्य सम्मिलित कराएं। यह शिविर उनके जीवन का नया मार्गदर्शक बन सकता है।


निवेदक

स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती
जिला संचालक, आर्यवीर दल चरखी दादरी
समस्त जिला कार्यकारिणी, सहयोगी सदस्यगण – आर्यवीर दल एवं आर्य समाज, चरखी दादरी

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶