चुनार में आयोजित सार्वदेशिक आर्य वीर दल के 12 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का समापन
एक अनुशासित एवं प्रेरणादायक वातावरण में हुआ। एपेक्स ट्रस्ट इंस्टिट्यूट एवं हॉस्पिटल प्रांगण में हुए इस शिविर में पूर्वोत्तर भारत के विभिन्न प्रदेशों से आए 50 आर्यवीरों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि एपेक्स के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह ने युवाओं के शारीरिक, बौद्धिक, आध्यात्मिक विकास और आत्मरक्षा के महत्व पर जोर दिया।


प्रधान संचालक स्वामी देवव्रत सरस्वती और पाणिनी कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या नंदिता शास्त्री ने भी प्रेरणादायक उद्बोधन दिए। शिविर के दौरान प्रशिक्षुओं ने आत्मरक्षा, व्यायाम और अनुशासन की शिक्षा प्राप्त की और अपने कौशल का प्रदर्शन किया।


समापन समारोह का संचालन शिविराध्यक्ष दिनेश आर्य ने किया, जिन्होंने शिविर के उद्देश्यों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। दिल्ली से आए प्रशिक्षक हुआ रुपेंद्र आर्य ने प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम के अंत में ध्वज गीत और ध्वजावतरण के साथ शिविर का समापन हुआ।


इस अवसर पर एपेक्स ट्रस्ट के चिकित्सकों, फैकल्टी सदस्यों, महाप्रबंधक पंकज सिंह, समन्वयक विनोद वर्मा, नवीन सिंह और कौशल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।










