आर्य वीर चरित्र निर्माण शिविर 2025 — सहारनपुर में युवाओं के लिए स्वर्णिम अवसर

0
160

युवकों के चरित्र निर्माण का केंद्र — आर्य वीर दल

सहारनपुर में आयोजित होने जा रहा है सात दिवसीय योग एवं आर्य वीर चरित्र निर्माण शिविर

आप सभी मान्यवर बंधुओं को हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि आर्य वीर दल तथा जिला आर्य प्रतिनिधि सभा, सहारनपुर के तत्वावधान में एक सात दिवसीय योग एवं आर्य वीर चरित्र निर्माण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

शिविर तिथि:
📅 15 मई (बृहस्पतिवार) से 22 मई (बृहस्पतिवार), 2025 तक

स्थान:
📍 ज्ञानदीप वैदिक गुरुकुल, सौराना, सरसावा (सहारनपुर)


शिविर का उद्देश्य

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य नवयुवकों को वैदिक सिद्धांतों का ज्ञान देकर उन्हें धार्मिक, चरित्रवान एवं राष्ट्र उपयोगी बनाना है। प्रशिक्षण के अंतर्गत निम्न विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा:

  • ब्रह्मचर्य का पालन
  • व्यायाम, दण्ड-बैठक, नियुद्धम् (कराटे)
  • संध्या, हवन, आसन, प्राणायाम
  • सर्वांगसुंदर व्यायाम (पी.टी.), लाठी संचालन, मलखम्ब
  • भाषण कला एवं वैदिक मन्तव्य का ज्ञान

प्रशिक्षणदाता

शिविर में अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन किया जाएगा:

  • श्री राजेश आर्य
  • श्री महीपाल आर्य (वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक)
  • श्री वेदव्रत आर्य (व्यायाम शिक्षक)
  • श्री प्रियव्रत शास्त्री (बौद्धिक प्रमुख)
  • श्री अनिल आर्य (अधिष्ठाता)
  • श्री रणवीर शास्त्री (नकुड़ और दल्हेड़ी)
  • श्री विजयेन्द्र शास्त्री (गुरुकुल झरौली)
  • श्री अरविन्द शास्त्री (गुरुकुल उग्गरपुर)
  • श्री सागर शास्त्री (गुरुकुल चको)

शिविरार्थियों के लिए आवश्यक निर्देश

  1. शिविर में आवास एवं भोजन की समुचित व्यवस्था रहेगी।
  2. प्रशिक्षणार्थी की आयु न्यूनतम 14 वर्ष होनी चाहिए।
  3. प्रवेश शुल्क ₹200/- (आवेदन पत्र के साथ देय)।
  4. 15 मई तक पंजीकरण अनिवार्य है।
  5. साथ लाने योग्य सामग्री:
    • पूर्ण गणवेश: खाकी नेकर, सफेद बनियान (सेन्डोकट), सफेद जूते व जुराब
    • एक लंगोट (स्पोर्टर)
    • कान तक लाठी
    • ऋतु अनुसार बिस्तर
    • व्यक्तिगत उपयोग की सामग्री: घी, थाली, चम्मच, कटोरी, लोटा, पेन, कॉपी आदि
  6. 15 मई को शाम 4 बजे तक ज्ञानदीप वैदिक गुरुकुल, सरसावा में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना है।
  7. शिविर समापन पर प्रमाण पत्र एवं उत्कृष्ट प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

जनता से अपील

जनता से अनुरोध है कि तन, मन और धन से इस पुण्य कार्य में सहयोग करें। आप भोजन सामग्री जैसे — दाल, चावल, चीनी, आटा, दूध, शुद्ध घी आदि का भी योगदान कर सकते हैं। अपने बालकों को इस शिविर में भेजकर उनके उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करें।


आयोजन समिति

  • संरक्षक: विरेंद्र शास्त्री, जनेश्वर आर्य, स्वामी कृष्णानंद आर्य, सन्यासी सुतिक्ष, जगपाल आर्य
  • प्रधान: महीपाल आर्य
  • मंत्री: अवनीश आर्य
  • कोषाध्यक्ष: अरविन्द आर्य, रामकिशोर आर्य
  • महामंत्री: जगपाल आर्य (आर्य वीर दल)
  • शिविर संयोजक: राजेश आर्य (मंत्री, उ.प्र.)
  • शिविराध्यक्ष: अनुराग आर्य (मंत्री, प.उ.प्र.)
  • प्रबंधक: सहजीव शास्त्री
  • प्रधानाचार्य: सत्येन्द्र आर्य
  • चेयरमैन: राकेश
  • सचिव: पुष्पेंद्र आर्य
  • पूर्व प्रधान: मांगेराम आर्य (सरसावा)

संपर्क सूत्र

📞 9520378610, 8279635538, 9268113655, 8630960463


ज्ञानदीप वैदिक गुरुकुल सरसावा, समस्त कार्यकारिणी सदस्य, आर्यवीर दल तथा आर्य प्रतिनिधि सभा सहारनपुर, आर्य समाज सरसावा एवं समस्त ग्रामवासी इस आयोजन में आपका स्वागत करते हैं।

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👈🎵🎶

.