आर्य वीर एवं वीरांगना दल शिविर : बागपत

0
25

योग एवं व्यक्तित्व निर्माण आवासीय शिविर

आयोजक: जिला आर्य प्रतिनिधि सभा एवं आर्य वीर दल, बागपत


आज के समय में जहाँ नैतिक मूल्यों का क्षरण हो रहा है, वहीं नई पीढ़ी के चरित्र निर्माण, संस्कार सिंचन एवं राष्ट्र सेवा की भावना जाग्रत करने हेतु जिला आर्य प्रतिनिधि सभाआर्य वीर दल, बागपत द्वारा विशेष आवासीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

यह शिविर न केवल बच्चों को योग, व्यायाम, प्राणायाम, नियुद्धम् आदि के माध्यम से शारीरिक रूप से सशक्त बनाएगा, बल्कि संध्या, यज्ञ, नैतिक शिक्षा एवं सेवा कार्यों के माध्यम से उनके चारित्रिक, बौद्धिक व आत्मिक विकास का भी मार्ग प्रशस्त करेगा।


शिविर का उद्देश्य

शुद्ध संस्कारों द्वारा उत्तम विद्यार्थी, श्रेष्ठ नागरिक, राष्ट्रभक्त व ईश्वर भक्त बनाना
बालकों में अनुशासन, सहयोग, सेवा-भाव, नेतृत्व व संयम का विकास
व्यसन, पाखण्ड व अंधविश्वासों से दूर रहना सिखाना
आत्मबल, विवेक और नैतिक साहस को जाग्रत करना


अभिभावकों से विशेष निवेदन

यदि आप चाहते हैं कि आपकी संतान बलवान, चरित्रवान, संस्कारशील व सुसंस्कृत बने, तो उन्हें इस आवासीय शिविर में अवश्य भेजें। यह शिविर उन्हें जीवन भर की अमूल्य सीख प्रदान करेगा।


आर्य वीरांगना शिविर (बालिकाओं हेतु)

उद्घाटन: 1 जून 2025, सायं 5:00 बजे
समापन: 8 जून 2025, प्रातः 8:00 बजे
क्या लायें
सफेद सूट-सलवार, नारंगी दुपट्टा, तेल, साबुन, मंजन, मच्छरदानी, ओढ़ने की चादर, बैडशीट, दैनिक प्रयोग की सामग्री।


आर्य वीर शिविर (बालकों हेतु)

उद्घाटन: 8 जून 2025, सायं 5:00 बजे
समापन: 15 जून 2025, प्रातः 8:00 बजे
क्या लायें
सफेद बनियान, सफेद जाँघिया, सफेद शर्ट/टी-शर्ट, खाकी निक्कर, सफेद जूते, तेल, साबुन, मंजन, मच्छरदानी, चादर, दैनिक उपयोग की वस्तुएँ।


शिविर स्थल
चौधरी भोपाल सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन,
दाहा (बागपत), उत्तर प्रदेश

पंजीकरण शुल्क: ₹300/- मात्र
शिविरार्थियों से मिलने का समय: दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक (केवल परिवारजन)

शिविर में क्या न लायें
मोबाइल, आभूषण, ब्लूटूथ, कीमती सामान, अधिक नकद राशि।

महत्वपूर्ण सूचना
सभी शिविरार्थी उद्घाटन दिवस पर अपराह्न 2:00 बजे तक शिविर स्थल पर पहुंचकर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें।


निवेदक

जिला आर्य प्रतिनिधि सभा, आर्य वीर दल एवं समस्त आर्य समाजें, जनपद-बागपत

संपर्क करें

  • ब्रह्मपाल सिंह आर्य (प्रधान) – 9927889700
  • राजेन्द्र सिंह आर्य (शिविराध्यक्ष – वीरांगना शिविर) – 9557497133
  • तेजपाल सिंह (मंत्री) – 8392929238
  • मनोज आर्य (कोषाध्यक्ष) – 6397675056
  • यतेन्द्र कुमार (संचालक – आर्य वीर दल) – 9758605766
  • ब्रजपाल आर्य (शिविराध्यक्ष – आर्य वीर शिविर) – 8445957903

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶