आर्य सम्मेलन का आयोजन : आर्य समाज जानसठ,मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश)

0
12

निमंत्रण पत्र

आर्य सम्मेलन – 2026

आर्य समाज जानसठ, जनपद – मुजफ्फरनगर (उ.प्र.)

आर्य समाज जानसठ
सनातन वैदिक धर्म प्रचार संगठन उत्तर प्रदेश


सनातन धर्म प्रेमी सज्जनों,

परम पिता की असीम अनुकम्पा से सनातन वैदिक धर्म प्रचार संगठन उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में आर्य समाज जानसठ में एक दिवसीय सनातन वैदिक धर्म का भव्य कार्यक्रम अत्यन्त हर्षोल्लास पूर्वक आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर आर्य जगत की महान विभूति क्रान्तिकारी वैदिक विद्वान आचार्य योगेश भारद्वाज जी, कंवरपाल शास्त्री जी, स्वामी सत्यवेश जी, भूलेराम आर्य, मेमपाल आर्य, भजनोपदेशक भूपेन्द्र आर्य जी आदि विद्वान पधार रहे हैं।


कार्यक्रम विवरण

दिनांक: रविवार, 22 फरवरी 2026
स्थान: डी० ए० वी० इण्टर कॉलेज, जानसठ (मुजफ्फरनगर)

डी ए वी इंटर कॉलेज जानसठ

समय-सारिणी:

  • प्रातः 9:00 – 10:00 बजे : यज्ञ
  • प्रातः 10:00 – 12:00 बजे : भजन एवं वैदिक प्रवचन
  • दोपहर 12:00 – 2:00 बजे : भोजन प्रसाद
  • दोपहर 2:00 – 5:00 बजे : भजन एवं प्रेरणादायी प्रवचन

आप सपरिवार एवं अपने इष्ट-मित्रों सहित सादर आमंत्रित हैं।
कृपया अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान कर यज्ञ में आहुति देकर तथा वैदिक प्रवचनों का श्रवण कर पुण्य के भागी बनें एवं अपनी आत्मा को अमृतमयी ज्ञान से तृप्त करें।


सहयोगकर्ता:
समस्त कस्बावासी एवं सनातन आर्य परिवार, जानसठ (मुजफ्फरनगर)

स्वागत समिति:
समस्त सदस्यगण, आर्य समाज जानसठ


संपर्क सूत्र:

  • जयविन्द्र आर्य – 9927382400
  • विजय आर्य – 7060246096
  • सतवीर आर्य – 9634298992
  • अमन सिंह वालिया – 9412866953
  • जगत सिंह – 9557361887
  • तेजपाल आर्य – 8534809487

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶