आर्य समाज सुंदरनगर का 54वां वार्षिकोत्सव
महर्षि दयानन्द सरस्वती जी की 200वीं जयंती एवं आर्यसमाज स्थापना के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में आर्य समाज सुंदरनगर का 54 वां वार्षिकोत्सव जन-जागरण महोत्सव के रूप में 13 सितम्बर से 15 सितम्बर 2024 तक बड़े हर्षोल्लास के साथ आर्यसमाज सुंदरनगर कॉलोनी में मनाया जा रहा है।
इस अवसर पर आर्य जगत के उच्च कोटि के विद्वान स्वामी विदेह योगी जी (कुरुक्षेत्र) के द्वारा वैदिक प्रवचन, आचार्य धर्मवीर मुमुक्षु जी यज्ञब्रह्मा (सुन्दरनगर) एवं प्रसिद्ध भजनोपदेशक श्री राजेश प्रेमी जी (जालन्धर) के द्वारा मधुर भजनों के माध्यम से मार्गदर्शन किया जायेगा। अतः आप सभी से सादर अनुरोध है कि इस अवसर पर सपरिवार व इष्ट मित्रों सहित पधार कर उत्सव की शोभा बढ़ाए एवं अपने जीवन को सफल बनाएं।
कार्यक्रम
शुक्रवार 13 सितम्बर 2024
यज्ञ, भजन व उपदेश……….. रात्रि सभा .. प्रात: 7.00 बजे से 8.30 बजे तक
महिला समाज कार्यक्रम………… दोपहर 3.00 बजे से 5.00 तक
रात्रि सभा………….. रात्रि 7.30 बजे से 9.30 बजे तक
शनिवार 14 सितम्बर 2024
यज्ञ, भजन व उपदेश ………….. प्रातः 8.30 बजे से 10.30 बजे तक
शोभा यात्ना, उपदेश…….. दोपहर 2.00 बजे से 6.00 बजे तक

रविवार 15 सितम्बर 2024
यज्ञ, भजन व उपदेश ………… प्रात: 8.00 बजे से 12.30 बजे तक
ऋषि लंगर……… दोपहर 1.00 बजे से आरम्भ










