नमस्ते,
यह ऐतिहासिक आयोजन शुक्रवार, 7 फरवरी 2025 से रविवार, 9 फरवरी 2025 तक चलेगा, जिसमें विविध धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
समारोह की प्रमुख झलकियां
1. वैदिक यज्ञ एवं प्रवचन
समारोह का शुभारंभ प्रतिदिन प्रातः 8:00 बजे यज्ञ, भजन एवं प्रवचन के साथ होगा। इस दौरान वैदिक मंत्रों के उच्चारण से वातावरण को पवित्र किया जाएगा। आचार्य डॉ. जयेंद्र कुमार जी यज्ञ आचार्य के रूप में इस धार्मिक अनुष्ठान का संचालन करेंगे।
2. युवा सम्मेलन (7 फरवरी 2025, दोपहर 2:00 से 5:00 बजे)
युवाओं में वैदिक संस्कृति एवं विचारधारा के प्रचार हेतु एक विशेष युवा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में महाशय श्री राजीव गुलाटी जी(मैनेजिंग डायरेक्टर एम.डी.एच) विशिष्ट अतिथि के रूप में आर्य जितेंद्र भाटिया (प्रतिनिधि, एम.डी.एच.)श्री आनंद महता (अध्यक्ष, दयानंद शिक्षण संस्थान, फरीदाबाद),श्री यादवेन्द्र सिंह (प्रपौत्र, शहीद-ए-आजम भगत सिंह) तथा डॉ० गजराज आर्य (प्रधान ,आर्य समाज, सेक्टर-19, फरीदाबाद) रहेंगे।
3. महिला सम्मेलन (8 फरवरी 2025, दोपहर 2:00 से 5:00 बजे)
इस सम्मेलन में महिला सशक्तिकरण और वैदिक विचारधारा पर चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर श्रीमती सीमा त्रिखा (पूर्व शिक्षा मंत्री, हरियाणा सरकार) मुख्य अतिथि होंगी, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती विमला ग्रोवर, श्रीमती प्रेमलता गुप्ता एवं अन्य प्रतिष्ठित महिलाएँ उपस्थित रहेंगी।
4. स्वर्ण जयंती मुख्य समारोह (9 फरवरी 2025, प्रातः 10:00 से 1:30 बजे)
समारोह के मुख्य अतिथि श्री समीर के. दत्त (Founder & CEO, Forensics Guru.com) होंगे। इस अवसर पर समाजसेवा, शिक्षा एवं वैदिक संस्कृति के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, ‘वैदिक भजनावली’ पुस्तक का विमोचन श्रीमती नर्वदा शर्मा द्वारा किया जाएगा।
5. 11 कुण्डीय महायज्ञ (9 फरवरी 2025, प्रातः 8:00 से 9:30 बजे)
समारोह के समापन दिवस पर 11 कुण्डीय महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्य यजमान श्री नरेश मोंगा, श्री प्रदीप गुलाटी, श्री राकेश गुलाटी (यू.एस.ए.), श्री प्रेम प्रकाश शर्मा एवं श्री देवेन्द्र अरोड़ा (सी.ए.) होंगे।
6. ऋषि लंगर (9 फरवरी 2025, दोपहर 1:30 बजे)
समारोह के समापन अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष ऋषि लंगर का आयोजन किया जाएगा।
सम्माननीय अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस भव्य आयोजन में कई प्रमुख वैदिक विद्वान, समाजसेवी एवं प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे, जिनमें प्रमुख रूप से डा० स्वामी देवव्रत सरस्वती (अध्यक्ष सार्वदेशिक आर्यवीर दल) आचार्य ऋषिपाल प्रधान(आर्य केन्द्रीय सभा, नगर निगम, फरीदाबाद)माता यज्ञानन्दा जी,श्रीमती ऊषा चितकारा (मंत्री, महिला सभा, आर्य केन्द्रीय सभा, नगर निगम फरीदाबाद) पं० दिनेश “पथिक”(भजनोपदेशक, अमृतसर), योगीराज डॉ. ओमप्रकाश जी महाराज (अध्यक्ष, ओम योग संस्थान, पाली, फरीदाबाद), श्री देश बन्धु आर्य (प्रधान, आर्य प्रतिनिधि सभा, हरियाणा), डॉ. हरिओम शास्त्री, आचार्य सुशील चंद शास्त्री, एवं अन्य विशिष्टजन उपस्थित रहेंगे।

समारोह का महत्व
आर्य समाज का यह स्वर्ण जयंती समारोह न केवल संस्था के 50 वर्षों के गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है, बल्कि यह वैदिक संस्कृति एवं शिक्षाओं को समाज में पुनः जागरूक करने का एक प्रयास भी है। इस आयोजन से युवा पीढ़ी को अपने गौरवशाली अतीत से जुड़ने, वेदों के ज्ञान को आत्मसात करने और समाज सेवा की प्रेरणा प्राप्त करने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
इस ऐतिहासिक अवसर पर समस्त श्रद्धालु एवं आर्य समाज प्रेमियों से आग्रह किया जाता है कि वे इस भव्य समारोह में पधारकर कार्यक्रम को सफल बनाएं एवं वैदिक ज्ञान की ज्योति को प्रज्ज्वलित करने में योगदान दें।
निवेदक-
कुलभूषण सखूजा(संरक्षक)-9910329101
कुलदीप गोयल(कोषाध्यक्ष) -9811224297
कौशल्या वोहरा(प्रधाना, महिला)
कर्म चन्द शास्त्री(प्रधान)-9868338567
विकास भाटिया(मंत्री)-9911674346
नर्वदा शर्मा(उपप्रधाना, महिला)
योगेन्द्र फोर(महामंत्री) -9818177420
वसुमित्र सत्यार्थी(प्रचारमंत्री)-9818123000
वन्दना सतीजा(महामंत्री, महिला)










