आर्य समाज नैरोबी की 121वीं वर्षगांठ तथा आर्य स्त्री समाज की 106वीं वर्षगांठ एवं आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानन्द जी की 200वीं जयंती 5 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2024 तक चलने वाले कार्यक्रम के दौरान आर्य समाज नैरोबी के अध्यक्ष श्री राजेंद्र कुमार सैनी जी ने अपने घर दोपहर के भोजन का निमंत्रण दिया।

इस अवसर पर “परिवर्तन” नामक पुस्तक भेंट की गई। साथ में आर्य समाज साउथ अफ्रीका के युवा सन्यासी स्वामी वेदानंद सरस्वती जी, दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के महासचिव विनय आर्य जी, आर्य प्रतिनिधि सभा साउथ अफ्रीका से किरुण सतगुर जी, रेश्मा रामभरोस जी, पंडिता देवीप्रसाद जी, आर्य समाज नैरोबी के स्थानीय पुरोहित पंडित मांगी शास्त्री जी, मॉरीशस से आए आर्य समाज के वैदिक विद्वान पंडित सत्यप्रकाश विगु, भजनोपदेशक दिनेश पथिक जी एवं आर्य समाज के अधिकारीगण उपस्थित रहे।










