आर्य समाज मंदिर में संपन्न ऋषि बौद्धोत्सव: जोधपुर

0
57
Jodhpur bodh parv 2025

महाशिवरात्रि एवं ऋषिबोधोत्सव पर आर्य समाज महामंदिर, जोधपुर में हुआ विशाल यज्ञ-सत्संग

जोधपुर, 26 फरवरी। महाशिवरात्रि एवं महर्षि दयानंद बोधोत्सव के पावन अवसर पर आर्य समाज महामंदिर, जोधपुर में विशाल यज्ञ एवं सत्संग प्रवचन का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आर्य समाज महामंदिर एवं आर्य समाज की युवा संस्था—आर्य वीर दल (क्रांतिकारी रामप्रसाद बिस्मिल व्यायामशाला शाखा) के संयुक्त तत्वावधान में (बुधवार)26 फरवरी को आयोजित होगा। इस शुभ अवसर पर अनेक विद्वान एवं आर्य समाज के पदाधिकारी अपने विचारों से समाज को लाभान्वित हुए।

विशाल यज्ञ एवं सत्संग प्रवचन का आयोजन

कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चलेगा। आयोजन का मुख्य आकर्षण विशाल यज्ञ होगा, जिसे यज्ञ ब्रह्मा आचार्य विमल शास्त्री के निर्देशन में संपन्न कराया गया। यज्ञ के माध्यम से वातावरण को पवित्र करने, आध्यात्मिक उन्नति और विश्व कल्याण का संदेश दिया गया।

यज्ञ के पश्चात एक विशेष सत्संग प्रवचन का आयोजन किया गया, जिसमें विद्वानों द्वारा “सच्चे शिव को जानें” विषय पर उद्बोधन दिया गया। इस प्रवचन में शिव के वास्तविक स्वरूप, वेदों में वर्णित शिव तत्व एवं महर्षि दयानंद सरस्वती द्वारा प्रतिपादित सत्यार्थ प्रकाश के अनुसार शिव की अवधारणा पर प्रकाश डाला गया।

Jodhpur bodh parv 2025

आयोजन की तैयारियां जोरों पर

इस कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने के लिए आर्य समाज महामंदिर एवं आर्य वीर दल क्रांतिकारी रामप्रसाद बिस्मिल व्यायामशाला शाखा के कार्यकर्ता पूरी तत्परता से जुटे हुए हैं। आयोजन समिति में हेम सिंह आर्य, सेवाराम आर्य, जगदीश प्रसाद आर्य, मनीष आर्य, नरेंद्र आर्य, धीरज आर्य, किशन आर्य सहित कई समर्पित कार्यकर्ता दिन-रात इस आयोजन की तैयारियों में लगे हुए हैं।

आर्य समाज एवं महर्षि दयानंद सरस्वती का संदेश

आर्य समाज का उद्देश्य वेदों के प्रचार एवं समाज को सच्चे आध्यात्मिक ज्ञान से जागरूक करना है। महर्षि दयानंद सरस्वती ने शिवरात्रि को अंधविश्वास से मुक्त कर उसे वैज्ञानिक और आध्यात्मिक रूप से जोड़ने का कार्य किया। उन्होंने बताया कि सच्चे शिव का अर्थ केवल एक देवता नहीं, बल्कि संपूर्ण विश्व के पालनहार, सच्चिदानंद स्वरूप, निराकार, सर्वव्यापी एवं सर्वशक्तिमान परमात्मा से है।

इस आयोजन का उद्देश्य भी वेद प्रचार, सच्चे शिव की पहचान एवं धार्मिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित श्रद्धालुओं को महर्षि दयानंद के विचारों से अवगत कराया जाएगा तथा वेदों के वास्तविक स्वरूप की जानकारी दी गई।

समस्त श्रद्धालुओं से अपील

समस्त आर्य समाज प्रेमियों, धार्मिक विचारकों एवं श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे इस महायज्ञ एवं सत्संग में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसका लाभ उठाएं। यह आयोजन सत्य, अहिंसा, वेद प्रचार एवं समाज सुधार के मार्ग को प्रशस्त करने का एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

संपर्क सूत्र –
📞 9983881001, 9460730433, 9414621704

➡️ अतः सभी धर्म प्रेमी, आर्य समाजी एवं सत्यार्थ प्रकाश में रुचि रखने वाले इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित हों और यज्ञ-सत्संग के माध्यम से आत्मिक एवं वैचारिक उत्थान करें।

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶