आर्य समाज के 150वें स्थापना वर्ष के आयोजनों का शुभारम्भ एवं महर्षि दयानन्द की 200 वीं जयंती पर
स्मृति डाक टिकट का अनावरण
रविवार, 15 दिसम्बर 2024, प्रातः 9:30 बजे
ज्ञान ज्योति पर्व
अपने स्थान पर तैयारियों हेतु सुझाव
- इस अवसर पर अपने परिवार के सभी सदस्यों एवं मित्रों के साथ पधारें।
- अपने स्थान से चलने से पूर्व सभी के जलपान का प्रबंध अवश्य कर लें और चलते वाहन में ही सब लोग जलपान करें तो व्यवस्था अच्छी बनेगी।
- अपनी बसों पर बैनर लगा कर आयें। चलने से पूर्व बस संयोजक अपने बस ड्राईवर का मोबाइल नम्बर अवश्य सेव कर लें ताकि बाद में उससे सम्पर्क करने में आसानी हो। साथ ही सब सदस्य अपनी बस की नम्बर प्लेट की फोटो भी खींच लेवें।
आपकी संस्था से पधारने वाले लोगों की कुल संख्या और संस्था का नाम लिखकर 9650183339 पर तुरन्त व्हाट्सअप करें
भारत मण्डपम में प्रवेश हेतु दिशा-निर्देश
- भारत मण्डपम में समारोह स्थल पर प्रवेश 15 दिसम्बर को प्रातः 8:30 बजे खोल दिया जाएगा।
- समारोहस्थल पर किसी भी तरह का भोजन एवं पानी की बोतल ले जाने की मनाही है।
- प्रातः 9:30 बजे के बाद प्रवेश में कठिनाई हो सकती है। अतः समय पर अपना स्थान ग्रहण कर लेवें।
- शांतिपाठ होने तक अपने स्थान को न छोड़ें। इसका विशेष ध्यान रखें।
मेट्रो / कैब / डीटीसी बस से पधारने वाले
- निकटतम मेट्रो स्टेशन सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन से उतर कर प्रगति मैदान के गेट नं. 7 से प्रवेश करें।
- वहीं पर बैंड दिए जायेंगे जिसे प्रगति मैदान परिसर में पूरे समय कलाई पर पहने रखें।
- भारत मंडपम के Plenary Hall (चौथी मंजिल) में अपना स्थान ग्रहण करें।
- स्वचालित सीढ़ियों या लिफ्ट का प्रयोग करें।
- वापसी में गेट नं. 8 से प्रस्थान करें।
निजी कार से पधारने वाले
- प्रगति मैदान के गेट नं 7 से कार सहित प्रवेश करें और भारत मण्डपम के गेट पर उतार कर ड्राईवर निर्धारित पार्किंग में कार पार्क करें। यदि ड्राईवर न हो तो पहले कार पार्क करके आयें।
- गेट नं. 7 पर बैंड दिए जायेंगे जिसे प्रगति मैदान परिसर में पूरे समय कलाई पर पहने रखें।
- भारत मंडपम के Plenary Hall (चौथी मंजिल) में अपना स्थान ग्रहण करें। स्वचालित सीढ़ियों या लिफ्ट का प्रयोग करें।
- वापसी में भारत मण्डपम के गेट से कार में बैठ कर गेट नं. 8 से प्रस्थान करें।
बसें / मिनी बस / टेम्पो से पधारने वाले
- प्रगति मैदान के गेट नं. 1 से बस प्रवेश करेंगी और हॉल नं. 14 के पास निर्धारित स्थान पर उतार कर भैरों मार्ग स्थित पार्किंग में बस पार्क होंगी।
- गेट नं. 1 पर बैंड दिए जायेंगे जिसे प्रगति मैदान परिसर में पूरे समय कलाई पर पहने रखें।
- भारत मंडपम के Plenary Hall (चौथी मंजिल) में अपना स्थान ग्रहण करें। स्वचालित सीढ़ियों या लिफ्ट का प्रयोग करें।
- वापसी में हॉल नं. 14 के बाहर ही आपकी बसें आपको लेने आएंगी।
ध्यान रहे कि यह हमारा अपना कार्यक्रम है और इसकी सफलता हमारे हाथ में ही है।










