वेदों की ओर लौटो – महर्षि दयानंद सरस्वती
दिनांक: 11, 12, 13 व 14 अप्रैल 2025 (शुक्रवार से सोमवार तक)
स्थान: आर्य समाज मंदिर, मगहर, संतकबीर नगर
धर्म प्रेमी सज्जनों, माताओं व बहनों,
आर्य समाज की स्थापना को इस वर्ष 150 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इस अवसर पर वैदिक धर्म के प्रचार-प्रसार हेतु आर्य समाज मगहर, संतकबीर नगर निरंतर प्रयासरत है। “कृण्वन्तो विश्वमार्यम” (संपूर्ण विश्व को आर्य बनाएं) के संकल्प के साथ, इस वर्ष भी समाज में व्याप्त ढोंग, पाखंड, आडंबर, कुरीतियों, रूढ़ियों, धूम्रपान, मद्यपान, मांसाहार आदि को दूर कर प्राचीन वैदिक संस्कृति को पुनः प्रतिष्ठित करने हेतु देवयज्ञ, भजन, प्रवचन का आयोजन किया जा रहा है।
इस आयोजन में वेदों के मर्मज्ञ विद्वान एवं विदुषियाँ अपने विचारों से समाज को लाभान्वित करेंगे। आप सभी से निवेदन है कि सपरिवार, ईष्ट-मित्रों सहित इस पावन अवसर पर पधारें। यज्ञ, भजन एवं प्रवचन का लाभ उठाएं तथा तन, मन, धन से सहयोग प्रदान कर पुण्य के भागी बनें।
कार्यक्रम प्रतिदिन:
प्रातः 07:30 बजे से 11:00 बजे तक – यज्ञ, भजन एवं प्रवचन
सायं 06:30 बजे से 10:00 बजे तक – भजन एवं प्रवचन
पूर्णाहुति: 14 अप्रैल (सोमवार) प्रातः 07:30 बजे से
आमंत्रित विद्वान:
आचार्य बृजेश जी (अलीगढ़), पं. शंकरमुनि वानप्रस्थी (मुण्डेरवा), विदुषी श्रीमती गीता आर्य जी (बहराइच), पं. परमानंद प्रेमी (बलिया)
कार्यक्रम संयोजन समिति:
कार्यक्रम संयोजक – धर्माचार्य देवव्रत आर्य (मो. 8707876294)
मंत्री – ओम प्रकाश आर्य
कोषाध्यक्ष – धर्मेन्द्र आर्य
यज्ञ व्यवस्थापक – अशोक कुमार आर्य
पुरोहित – मनोज कुमार ‘संत जी’
प्रधान – हरिशंकर आर्य
सभी श्रद्धालुजन इस आयोजन में सहभागी बनें एवं वैदिक संस्कृति के पुनरुद्धार में योगदान दें।
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶
.










