आर्य समाज आदर्श कॉलोनी, पलवल द्वारा महर्षि दयानन्द सरस्वती जी की 200वीं जयंती एवं आर्य समाज स्थापना के 150वें वर्ष पर भव्य आयोजन
आर्य समाज आदर्श कॉलोनी, पलवल के तत्वावधान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें महर्षि दयानन्द सरस्वती जी की 200वीं जयंती, आर्य समाज स्थापना के 150वें वर्ष तथा माँ भारती के अमर सपूतों के बलिदान दिवस को श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की संगीतमयी रामायण कथा एवं 151 कुण्डीय राष्ट्रभृत महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम का विवरण
- स्थान: हुड्डा सेक्टर-2, मार्केट ग्राउंड, पलवल
- आरंभ: 17 मार्च 2025 (सोमवार) प्रातः 8:00 बजे
- समापन: 23 मार्च 2025 (रविवार)
दैनिक कार्यक्रम:
- यज्ञ उपदेश: प्रातः 8:00 बजे से 10:00 बजे तक
- रामायण कथा: दोपहर 2:00 बजे से सांय 5:30 बजे तक
विशेष आयोजन – 23 मार्च 2025 (रविवार)
- 151 कुण्डीय राष्ट्रभृत महायज्ञ: प्रातः 8:00 से 9:30 तक
- प्रसाद वितरण: 9:30 से 10:00 तक
- वेद उपदेश: 10:00 से 11:00 तक
- रामायण कथा: 11:00 से 12:00 तक
- धन्यवाद / समापन समारोह: 12:00 से 12:30 तक
- ऋषि लंगर: दोपहर 12:30 बजे

माननीय अतिथिगण एवं विद्वान जन:
कार्यक्रम में अनेक प्रतिष्ठित विद्वान, समाजसेवी एवं आर्य समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान कथावाचक आचार्य कुलदीप आर्य (बिजनौर, उत्तर प्रदेश), आचार्य स्वदेश जी (मथुरा), आचार्य ऋषिपाल (गुरुकुल इन्द्रप्रस्थ), डॉ. स्वामी देवव्रत सरस्वती (प्रधान, सार्वदेशिक आर्य वीर दल), आचार्य तरुण (गुरुकुल भादस), श्री कन्हैया लाल आर्य (महामंत्री, परोपकारिणी सभा, अजमेर), आचार्य शुद्धबोध सरस्वती (गुरुकुल गदपुरी), आचार्य जय कुमार (गुरुकुल मंझावली) इत्यादि अपने विचार एवं आशीर्वचन देंगे।
यज्ञ ब्रह्मा के रूप में आचार्य देशराज शुक्ल (सिद्धांताचार्य) एवं श्री ओमप्रकाश शास्त्री कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री देशबन्धु आर्य (प्रधान, आर्य प्रतिनिधि सभा, हरियाणा) करेंगे।

संयोजक एवं आयोजन समिति:
इस आयोजन में अशोक पाराशर, बीर सिंह आर्य, मोती लाल गुप्ता, मुकेश आर्य, नरेश पाराशर, सतबीर शास्त्री, अमर जीत आर्य, ज्ञानचंद आर्य, बदलेराम आर्य, बलवीर शास्त्री सहित अनेक गणमान्य सदस्य आयोजन समिति में शामिल हैं।
सहयोगी संस्थाएँ एवं गणमान्य व्यक्ति:
कार्यक्रम में पलवल, फरीदाबाद एवं नूहं जिले की समस्त आर्य समाज इकाइयाँ, धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाएँ सहयोग कर रही हैं। इस अवसर पर शिक्षाविद्, समाजसेवी, राजनेता, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी, पत्रकार एवं व्यापारी वर्ग के प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।

समारोह का महत्व:
यह भव्य आयोजन भारतीय संस्कृति, वेद प्रचार और आर्य समाज के उद्देश्यों को समर्पित है। महर्षि दयानन्द सरस्वती द्वारा दिखाए गए सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ, यह आयोजन पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक जागरूकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश देगा।
संपर्क सूत्र:
- 📞8570848490,8950055417,8059965677,9312312122,9812251016
सभी श्रद्धालुजनों से इस पावन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का सादर निमंत्रण दिया जाता है।
कृण्वन्तो विश्वमार्यम्
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶
.










