आर्य समाज का 131वाँ वार्षिकोत्सव एवं स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस समारोह का आयोजन : रांची

0
58

आर्य समाज सार्धशती के पावन अवसर पर

आर्य समाज, राँची का 131वाँ वार्षिकोत्सव एवं स्वामी श्रद्धानन्द बलिदान दिवस समारोह

मान्यवर,

भारतीय नवजागरण के प्रणेता तथा आधुनिक भारत में वैदिक विचारधारा के प्रवर्तक महर्षि दयानन्द सरस्वती जी द्वारा स्थापित आर्य समाज राँची सदैव ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ के सिद्धांत पर कार्य करता आया है।

महर्षि के अनुयायी, गुरुकुल शिक्षा-पद्धति के पुनरुद्धारकर्ता तथा स्वतंत्रता संग्राम के महानायक स्वामी श्रद्धानन्द सरस्वती का बलिदान दिवस 23 दिसम्बर 2025 (मंगलवार) को है।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आर्य समाज राँची 21, 22 एवं 23 दिसम्बर (रविवार, सोमवार, मंगलवार) को अपना 131वाँ वार्षिकोत्सव एवं स्वामी श्रद्धानन्द बलिदान दिवस बड़े श्रद्धाभाव से आयोजित कर रहा है।

इन्हीं दिनों में गुरु गोविंद सिंह जी के वीर पुत्रों ने धर्म की रक्षा हेतु अपने प्राणों का बलिदान दिया था।

अतः आइए! इन तीन पावन दिनों में आर्य समाज मंदिर पधारकर बलिदानियों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करें, वैदिक ज्ञान को आत्मसात करें तथा राष्ट्र निर्माण और परिवार की सुख-शांति के पथ का मार्गदर्शन प्राप्त करें।


कार्यक्रम-निर्धारण

21 दिसम्बर 2025 (रविवार)

  • प्रातः 8:00 – 9:00 : यज्ञ
  • प्रातः 9:00 – 10:00 : प्रभातफेरी
  • प्रातः 10:00 – 10:30 : प्रातराश
  • प्रातः 10:30 – 1:00 : भजन-प्रवचन
  • दोपहर 1:00 – 2:00 : ऋषि-लंगर
  • शाम 4:30 – 7:00 : भजन-प्रवचन
  • शाम 7:00 – 8:30 : ऋषि-लंगर

22 दिसम्बर 2025 (सोमवार)

  • प्रातः 8:30 – 9:30 : यज्ञ
  • प्रातः 9:30 – 10:30 : प्रातराश
  • प्रातः 10:30 – 1:00 : भजन-प्रवचन
  • शाम 4:30 – 7:00 : ऋषि-लंगर
  • शाम 7:00 – 8:30 : भजन-प्रवचन एवं ऋषि-लंगर

23 दिसम्बर 2025 (मंगलवार)

  • प्रातः 8:00 – 9:00 : यज्ञ
  • प्रातः 9:00 – 10:00 : प्रातराश
  • प्रातः 10:00 – 1:00 : भजन-प्रवचन
  • दोपहर 1:00 – 2:00 : ऋषि-लंगर
  • कार्यक्रम समापन

आमंत्रित विद्वान

  • आचार्य विष्णुमित्र वेदार्थी, बिजनौर
  • पं. जगत वर्मा, पंजाब

निवेदक

संजय कुमार पोद्दार (कोषाध्यक्ष) – मो. 9431577891
अजय आर्य (मंत्री) – मो. 9334066794
राजेन्द्र कुमार आर्य (प्रधान) मो. 9431106189


विवाह, नामकरण, यज्ञोपवीत, शांति यज्ञ आदि संस्कारों के लिए संपर्क करें – मो. 8235947574, 6204624274


दान-दाताओं हेतु बैंक विवरण

  • Bank Name: PNB
  • Account No.: 1091000100259187
  • IFSC: PUNB0109100

स्थानआर्य समाज मंदिर, स्वामी श्रद्धानन्द पथ, राँची – 01


🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶