महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती का उत्सव
आर्य समाज बिंदकी (फतेहपुर) इस वर्ष अपने 117वें वार्षिकोत्सव को बड़े हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। यह आयोजन महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में विशेष रूप से आयोजित किया गया है। महर्षि दयानंद ने वेदों के प्रचार-प्रसार और समाज सुधार के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया था।
कार्यक्रम का विवरण
कार्यक्रम चैत्र कृष्ण पक्ष नवमी से द्वादशी (23 मार्च 2025 से 26 मार्च 2025) तक आयोजित होगा।
- प्रातः 7:30 से 10:30 बजे तक: यज्ञ, भजन और उपदेश
- सायं 7:00 से 10:00 बजे तक: भजन एवं उपदेश
- 23 मार्च 2025 (रविवार) को सायं 4:00 बजे: शोभायात्रा (नगर कीर्तन)
कार्यक्रम स्थल
आर्य समाज मंदिर, बिंदकी (दयानंद इंटर कॉलेज के सामने)
प्रमुख विद्वान वक्ता एवं भजनोपदेशक
- स्वामी शिवकुमार शास्त्री (महोपदेशक, सहारनपुर)
- अजय आर्य (भजनोपदेशक, मेरठ)
- पं. सेवकराम आर्य (प्रज्ञाचक्षु भजनोपदेशक, हमीरपुर)
- सौरभ शास्त्री (उपदेशक, फतेहपुर)
महत्वपूर्ण निर्देश
- सभा स्थल पर धूम्रपान और नशीले पदार्थों का सेवन पूर्णत: प्रतिबंधित है।
- शंका समाधान हेतु पूर्व में प्रधान को सूचना देनी होगी।
- महिलाओं के बैठने के लिए उचित व्यवस्था की गई है।
- कार्यक्रम में आवश्यकतानुसार परिवर्तन का अधिकार प्रधान को होगा।
- आर्य समाज बिंदकी का साप्ताहिक सत्संग प्रत्येक रविवार प्रातः 8:30 से 10:30 बजे तक होता है।
- वैदिक साहित्य खरीदें और स्वाध्याय करें।
समस्त आर्य समाज बंधुओं से विनम्र निवेदन
धर्म प्रेमी बंधुओं, माताओं एवं बहनों से आग्रह है कि वे सपरिवार एवं इष्ट-मित्रों सहित इस उत्सव में भाग लें और वैदिक धर्म का लाभ प्राप्त करें।
निवेदक:
श्रवण कुमार (प्रधान)
कृष्ण कुमार (ननकऊ) (कोषाध्यक्ष) – मो. 9580988620
इंद्रधर ‘लाल’ (मंत्री)
समस्त सदस्य, आर्य समाज एवं महिला आर्य समाज, बिंदकी (फतेहपुर)
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे👇 🎵🎶
.










