आर्य समाज बलिया द्वारा आयोजित वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 जनमत जागृति अभियान के द्वितीय दिवस

0
63

आर्य समाज बलिया द्वारा आयोजित वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 जनमत जागृति अभियान के द्वितीय दिवस—–

आर्य समाज बलिया द्वारा शहर के लोहा पट्टी चमन सिंह बाग गुरुद्वारा रोड आदि में आर्य समाज के प्रधान डॉक्टर बद्री नारायण गुप्ता के नेतृत्व में वक्फ संशोधन विधायक 2024 जनमत जागृति अभियान जिसमें कल और आज मिलकर लगभग 500 लोगों को जनमत वक्फ संशोधन विधेयक के समर्थन में भेजा गया। वही आर्य वीर दल बलिया के आर्य वीरों की छह टीम मोबाइल के द्वारा ऑनलाइन ईमेल भेजने का कार्य बड़े उत्साह के साथ किया ।

जिसमें आर्य वीर दल बलिया के जिला संचालक राजेश आर्य और जिला आर्य प्रतिनिधि सभा बलिया के प्रधान आचार्य ज्ञान प्रकाश वैदिक आर्य समाज बलिया के सदस्य रामनाथ चौरसिया डॉक्टर कृष्ण कुमार आर्य अजय कुमार आर्य सूर्य प्रकाश आर्य प्रभात आर्य सौरभ कुमार आर्य आदि ने मिलकर लोगों को अधिक से अधिक अपना जनमत वक्फ बोर्ड (संशोधन) विधेयक 2024 के संबंध में अपना सुझाव ईमेल द्वारा और पत्राचार करने के लिए प्रेरित किया गया वही अधिक से अधिक लोगों तक इस समाचार को व्हाट्सएप एवं फेसबुक से अपने-अपने ग्रुपों में अधिक से अधिक अभियान चलाया जाए वही अन्य संगठनों से भी अपील किया गया कि आप सभी एकजुट होकर राष्ट्र के अस्तित्व के प्रश्नों को समाधान हेतु सहयोग प्रदान करें।


जन-जन की यही पुकार बंद करो वक्त बोर्ड का काम


प्रतिदिन अभियान – सायं 5:30 बजे से 7:00 तक


आप सभी महानुभावों से आग्रह है अधिक से अधिक अभियान को सफल बनाएं और वर्तमान सरकार के जनकल्याण नीति को क्रियान्वन करने में सहयोग दें।

          *भवदीय*

आचार्य ज्ञान प्रकाश वैदिक
प्रधान – जिला आर्यप्रतिनिधि सभा बलिया (उत्तर प्रदेश)