आर्य समाज 22 का वर्षीकोत्सव एवं ऋषि बोधोत्सव का आयोजन : चंडीगढ़

0
14

आर्य समाज, सेक्टर 22-A, चण्डीगढ़

वार्षिकोत्सव • महर्षि दयानन्द सरस्वती जन्मोत्सव • शिवरात्रि महापर्व • ऋषि बोधोत्सव

📅 20 फरवरी 2026 (शुक्रवार) से 22 फरवरी 2026 (रविवार) तक


प्रेरणा-संदेश

मान्यवर,

सादर नमस्ते।

महर्षि स्वामी दयानन्दसरस्वती भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के युग पुरुष थे। एक उच्चकोटी के विद्वान, महान विचारक एवं सांस्कृतिक क्रान्तिकारी, समाज सुधारक और भारतीयता के प्रबल समर्थक थे। वेदों की पुनरू स्थापना के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। सामाजिक एवं साम्प्रदायिक कुरीतियों, छुआ-छूत, अन्ध विश्वासों के विरुद्ध उन्होंने कठोर संघर्ष किया। दलित वर्ग, नारी शोषण और जाति-पाति के भेद-भाव व पाखण्डों के विरोध में उन्होंने आजीवन संघर्ष किया। बाल्यकाल में ही जब शिवरात्रि के दिन रात्रि में चूहों को मन्दिर में शिवलिंग पर उछल कूदकरते व चढाए गए फल, मिठाई, प्रसाद आदिको खाते देखा तो उन्होंने सच्चे शिव की खोज का संकल्प किया और सच्ची पूजा पद्धति के ज्ञान प्राप्त करने का निश्चय किया।

ऐसे महान युग पुरुष महर्षि स्वामी दयानन्द सरस्वती जी का जन्मोत्सव एवं बोधोत्सव – शिव रात्रि महा पर्व 20-02-2026 से 22-02-2026 तक चण्डीगढ़, पंचकूला एवं मोहाली की सभी आर्य समाजों की सामूहिक उपस्थिति में इस पावन पर्व को बड़ी धूम-धाम के साथ आर्य समाज, सैक्टर 22 – A, चण्डीगढ़ में मनाया जाएगा।

इसके साथ-साथ आर्य समाज ने स्वामी श्रद्धानंद जी का जन्मोत्सव भी मनाने का निश्चय किया है। स्वामी श्रद्धानंद जी ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालच हरिद्वार की स्थापना की और अछूतोद्धार, शुद्धि आंदोलन जैसे महत्वपूर्ण कार्य किये, वे निर्मीक स्वतंत्रता सेनानी, महान शिक्षाविद, समाज सुधारक एवं पत्रकार थे, वे ऐसे राष्ट्रभक्त थे जिन्होंने अपना सर्वस्व स्वदेश, स्वराज, स्वधर्म, स्वभाषा एवं शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए समर्पित कर दिया।


दैनिक कार्यक्रम

20–21 फरवरी 2026 (शुक्रवार–शनिवार)

प्रातः 7:30 – 9:30 बजे

  • संध्योपासना
  • ऋग्वेद मंत्रों से वेदपाठ
  • भजन एवं प्रवचन

वेदोपदेश एवं आशीर्वाद:

  • आचार्य आनन्द पुरुषार्थी (अंतर्राष्ट्रीय वैदिक प्रवक्ता)
  • आचार्य अर्जुनदेव जी (धर्माचार्य, यज्ञ ब्रह्मा)

वेदपाठ: ब्रह्मचारिणी मंजू आर्या
भजनोपदेश: प्रिंयका आर्या (कन्या गुरुकुल भुसावर, राजस्थान)

: दैनिक सायंकालीन कार्यक्रम :

सायं 4:00 – 7:30 बजे

4:00 – 5:30 बजे

  • ऋग्वेद मंत्रों से यज्ञ एवं संध्योपासना

5:30 – 6:30 बजे

  • मधुर भजन — प्रिंयका आर्या

6:30 – 7:30 बजे

  • वेदोपदेश — आचार्य आनन्द पुरुषार्थी

7:30 बजे

  • शांति पाठ एवं प्रसाद वितरण

मुख्य कार्यक्रम

रविवार, 22 फरवरी 2026

ऋषि बोधोत्सव – शिवरात्रि महापर्व

🕗 8:00 – 9:45 बजे (यज्ञशाला)

  • संध्या, ऋग्वेद मंत्रों से यज्ञ
  • पूर्णाहुति एवं आशीर्वाद

🚩 9:45 – 10:00 बजे

  • ध्वजारोहण

🍵 10:00 – 10:30 बजे

  • अल्पाहार

🏛️ 10:30 – 1:45 बजे (वेद भवन)

  • मुख्य वक्तव्य — आचार्य आनन्द पुरुषार्थी जी
  • मधुर भजन — प्रिंयका जी, कन्या गुरुकुल भुसावर
  • धन्यवाद, शांति पाठ
  • ऋषि लंगर 1:45 बजे दोपहर

विशेष सूचना

  • प्रतिदिन प्रातः यज्ञ में सपत्नीक चार यजमान रहेंगे।
  • पूर्णाहुति के दिन 5 हवन कुण्डों पर सपत्नीक यजमानों की व्यवस्था रहेगी।
  • यजमान बनने हेतु प्रधान/मंत्री से संपर्क करें।
  • यज्ञ हेतु हवन सामग्री, घी, शाकल्य आदि का सहयोग करें।
  • ऋषि लंगर हेतु आटा, दाल, चावल, घी, चीनी, शाक-सब्जी आदि का सहयोग अपेक्षित है।

📞 संपर्क:

  • प्रधान रामेश्वर प्रसाद गुप्त — 9216139740
  • मंत्री विजय आर्य — 9988505690
  • कोषाध्यक्ष ईश्वर कुमार — 946344263
  • पुरोहित — 9456621926

निवेदन

अतः आप सभी से विनम्र निवेदन है कि इस कार्यक्रम में भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त करें और आर्य समाज की शोभा बढ़ाएँ।

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶