आर्य समाज बहरोड़ का 13 वा वार्षिकोत्सव:

0
47

ऋग्वेद–यजुर्वेद–सामवेद–अथर्ववेद की दिव्य वाणी के संग गूंजेगा वैदिक स्वर
आर्य समाज ऊँटोली (बहरोड़), कोटपूतली में 13वां वार्षिकोत्सव एवं महर्षि दयानंद का 200वां जन्मोत्सव 18 मई को

ऊँटोली (बहरोड़), कोटपूतली | 18 मई 2025, रविवार
“कृण्वन्तो विश्वमार्यम्” के उद्घोष के साथ आर्य समाज ग्राम ऊँटोली में इस वर्ष महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती, आर्य समाज की 150वीं स्थापना वर्ष तथा आर्य समाज ऊँटोली का 13वां वार्षिकोत्सव अत्यंत धूमधाम से मनाया जा रहा है। आयोजन 18 मई 2025, रविवार को ग्राम चौपाल, ऊँटोली (बहरोड़) में होगा।

कार्यक्रम विवरण

  • प्रातः 08:00 से 09:00 बजे तक – वेद मंत्रों से युक्त यज्ञ
  • 09:00 से 12:00 बजे तकसत्संग एवं प्रवचन
  • 12:00 से 02:30 बजे तकभोजन एवं विश्राम
  • 02:30 से 05:30 बजे तकसायंकालीन सत्संग सत्र
  • 05:30 से 07:30 बजे तकरात्रि भोजन एवं विश्राम
  • 07:30 से रात्रि 12:00 बजे तकविशेष भजन संध्या

विशेष आमंत्रण

आप सभी आर्य बंधुओं से विनम्र निवेदन है कि इस वैदिक महोत्सव में पधारकर ज्ञान, भक्ति और संस्कृति की त्रिवेणी में स्नान करें और अपने जीवन को सफल बनाएं।

मुख्य मंच संचालन

  • श्री धर्मवीर आर्य जी, दिल्ली पितमपुरा

मुख्य अतिथि

  • डॉ. जसवंत यादव, विधायक बहरोड़
  • श्री राजकुमार आर्या, भामाशाह धोलेड़ा
  • श्री प्रदीप जी, दानवीर, गुरुग्राम
  • श्री दयाराम यादव, जिला अध्यक्ष, भाजपा महेन्द्रगढ़
  • अन्य गणमान्य अतिथि गण

भजनोपदेशक / विद्वान

  • श्री सहदेव बेधड़क, प्रसिद्ध भजनोपदेशक, उत्तर प्रदेश
  • महाशय नंदराम वैद्य, रेडियो सिंगर, वैदिक मिशायल बलावा
  • मास्टर हरिसिंह, गादोज
  • पं. विजयपाल वैदिक, जटगांवड़ा
  • तन्जु आर्या, भजनोपदेशिका, पानीपत
  • स्थानीय भजनोपदेशक व संन्यासीगण

आवास एवं भोजन व्यवस्था

  • बाहर से पधारने वाले अतिथियों के लिए भोजन एवं रात्रि विश्राम की संपूर्ण व्यवस्था आर्य समाज ऊँटोली द्वारा की जाएगी।
  • खीर हेतु दूध की व्यवस्था – श्री ओकेश यादव, खोरी डेयरी ऊँटोली द्वारा।

संपर्क करें

8570050220, 8107731106, 7737746793, 9660705588


निवेदक एवं आयोजक
समस्त ग्रामवासी – ऊँटोली (बहरोड़), कोटपूतली
वेद मंत्रों की गूंज और सत्संग की धारा में सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत है

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶