आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश द्वारा प्रायोजित विशेष प्रशिक्षण शिविर

0
130

आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश द्वारा प्रा विशेष प्रशिक्षण शिविर प्रायोजित

आर्यवीर योग एवं चरित्र निर्माण शिविर

हमारा उद्देश्य संस्कृति रक्षा, शक्ति सञ्चय, सेवाभाव

समय आ गया आर्य वीरों वैदिक नाद बजाने का। संस्कृति रक्षा, शक्ति संञ्चय, सेवा भाव बढाने का।। आयोजकः – जिला आर्य प्रतिनिधि सभा बागपत

राष्ट्र प्रेमी सज्जनों

आपको यह जानकर अति प्रसन्नता होगी कि जिला आर्य प्रतिनिधि सभा बागपत के द्वारा आर्य वीर व आर्य वीरांगना योग एवं चरित्र निर्माण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में बालकों व बालिकाओं की शारीरिक उन्नति के लिये योग, व्यायाम, आसन, प्राणायाम, जड़ों कराटे, लाठी, तलवार भाला, नानचाक, क्षरिका, शटिंग के साथ आत्मिक उन्नति, बौद्धिक ज्ञान, नैतिक शिक्षा, संध्या, यज्ञ, सुसंस्कार एवं सामाजिक उन्नति के लिये सेवा भाव, आपसी सहयोग, अनुशासन, भाईचारा व छुआ-छत पाखण्ड आदि बुराई को दूर करने का प्रशिक्षण दिया जायेगा। अतः आप इस राष्ट्र निर्माण के कार्य में अपना सात्विक सहयोग प्रदान करें। बालकों एवं बालिकाओं को शिविर में भाग लेने के लिये प्रेरित करें।

शिविर पंजीकरण शुल्क 200/- रुपये

-आर्यवीर शिविर

9 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2024

शिविर में लायें दो सफेद सँडो बनियान सफेद जते, सफेद शर्ट या टी-शर्ट, मच्छरदानी तेल, साबुन, मंजन, बैडसीट, गिलास, चादर खाकी नेकर, दैनिक प्रयोग की वस्तुएँ।

निमन्त्रण पत्र

आप सादर आमंत्रित है।

आर्यवीरांगना – शिविर 9 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2024 शिविर में लायें सफेद सट सलवार, नारंगी चुन्नी, साबुन, तेल, गिलास, मंजन, बैडसीट, चादर, मच्छरदानी, दैनिक प्रयोग की वस्तुएँ।

समापन समारोह :- विशेष व्यायाम प्रदर्शन, समय प्रातः 8:00 बजे

शिविर में क्या ना लायें

मोबाईल, अंगठी, घड़ी, चैन, ब्लट्थ, कीमती सामान, अधिक रूपये।

नोटः- बालकों एवं बालिकाओं से मिलने का समय दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक केवल माता-पिता ।

शिविर स्थलः- चौ० केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल (मैमेडिसिटी हॉस्पिटल), कोताना रोड, बडौत

मा० देवेन्द्र पाल वर्मा अध्यक्ष : आर्य प्रतिनिधि सभा उ०प्र०

कपिल आर्य – कोषाध्यक्ष

जिला आर्य प्रतिनिधि सभा, बागपत

चौ० सुशील राणा- अध्यक्ष

जिला आर्य प्रतिनिधि सभा, बागपत

रवि शास्त्री- अधिष्ठाता आर्य वीर दल उ०प्र०, मंत्री जिला आर्य प्रतिनिधि सभा, बागपत

पंजिकरण के लिये अपना नाम लिखकर मो0-8393030302 पर Whatsapp करें ।

इसके बाद प्राप्त लिंक पर ऑन लाईन फार्म भरकर पंजिकरण करें।

सम्पर्क सूत्र :- 8393030302,9411260449, 8279414818, 7037291210

निवेदकः- जिला आर्य प्रतिनिधि सभा बागपत व समस्त आर्य समाज