आर्य महासम्मेलन एवं योग शिविर : अलवर(राजस्थान)

0
32

बूढ़ीबावल (अलवर), 28 मई 2025 —
बाबा मनोहरदास मंदिर की आर्य समाज बूढ़ीबावल द्वारा आयोजित 31वां आर्य महासम्मेलन एवं योग शिविर दिनांक 31 मई व 01 जून 2025 को महात्मा सोम्यमुनि की अध्यक्षता में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं सामाजिक उत्साह के साथ आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन न केवल वैदिक संस्कृति का प्रचार-प्रसार करेगा, बल्कि समाज में जागरूकता, स्वास्थ्य और राष्ट्रप्रेम की भावना को भी मजबूत करेगा।

कार्यक्रम विवरण

31 मई – 01 जून 2025 तक प्रतिदिन:

  • प्रातः 07:00 बजे से 12:00 बजे तक — यज्ञ एवं प्रवचन
  • दोपहर 02:00 बजे से 06:00 बजे तक — भजनोपदेश
  • रात्रि 08:00 बजे से 11:00 बजे तक — भजनोपदेश

विशेष योग शिविर
दिनांक 26 मई से 01 जून 2025 तक, प्रतिदिन प्रातः 05:00 से 07:00 बजे तक
स्थान: बाबा मनोहरदास मंदिर परिसर
योग कक्षाएं पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित योग शिक्षकों द्वारा संचालित होंगी।
विशेष बात: यह शिविर निःशुल्क है, सभी महिला-पुरुष एवं बच्चों हेतु खुला है।

आमंत्रित विद्वान एवं संतजन

  • आचार्य अभयदेव (दडोली, हरियाणा)
  • स्वामी सोमानंद (नसोपुर)
  • डॉ. सत्यपाल शास्त्री (योग आश्रम, लालपुर)
  • श्री जशवंत आर्य (जलियावास)
  • श्री रंजनकुमार पुरोहित (भिवाड़ी)
  • श्री देवेंद्र आर्य (धारूहेड़ा)
  • श्री बुद्धदेव आचार्य (प्रधान, रेवाड़ी)
  • श्री पृथ्वीसिंह चौहान (गुरुग्राम)

माननीय राजनेता व गणमान्य अतिथि

  • श्री भूपेन्द्र यादव (केन्द्रीय मंत्री व सांसद, अलवर)
  • श्री महंत बालकनाथ योगी (विधायक, तिजारा)
  • श्री दीपचंद खैरिया (विधायक, किशनगढ़बास)
  • श्री रामहेत यादव (पूर्व विधायक)
  • श्री मामन सिंह यादव (पूर्व विधायक)
  • डॉ. दिनेश यादव (भाजपा कार्यकर्ता)
  • श्री अजय यादव (समाजसेवी)
  • श्री श्रीराम यादव (सरपंच, बूढ़ीबावल)
  • श्री पूरणसिंह (प्रधान, को-ऑपरेटिव बूढ़ीबावल)

भजनोपदेशकगण

  • बहन संगीता आर्या (सहारनपुर)
  • बहन प्रियंका आर्या (भूशावर)
  • श्री सुरेन्द्र आर्य (जटगावड़ा)
  • श्री राजेन्द्र आर्य (ऊटोली)
  • श्री धर्मपाल आर्य (इशरोदा)
  • श्री तुलसीराम आर्य, धर्मवीर आर्य, सत्यवीर आर्य, ईश्वर सिंह आर्य

आयोजन समिति

प्रधान: श्रीमान ओमकवार आर्य
उप-प्रधान: श्री विजयपाल सुबेदार
मंत्री: श्री धर्मवीर आर्य (राशन डीलर)
उपमंत्री: डॉ. शिभुराम, सुबेदार रोशनलाल योगी
कोषाध्यक्ष: श्री रामानन्द आर्य
संरक्षक मंडल: श्री हीरा सिंह हवलदार, श्री कवर सिंह, मंगलराम यादव, मास्टर अभय सिंह, मास्टर सुनीराम आर्य, श्योताज आर्य आदि।

विशेष व्यवस्था

सम्मेलन में पधारने वाले समस्त धर्मप्रेमियों के आवास एवं भोजन की समुचित व्यवस्था आर्य समाज बूढ़ीबावल द्वारा की गई है।

संपर्क करें

8076759648, 9660624543, 9772764870

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶