आर्य वीर दल शिविर समापन समारोह अपेक्स हॉस्पिटल

0
131

ऒ३म्
समस्त आर्य समाजों के पदाधिकारियों, सदस्यों तथा जिला सभा वाराणसी के पदाधिकारियों व सदस्यों ! आप सभी को सूचित किया जाता है कि सार्वदेशिक आर्य वीर दल के द्वारा शाखा नायक श्रेणी का आर्य वीर प्रशिक्षण शिविर दिनांक १ जनवरी से १२ जनवरी २०२५ तक एपेक्स हास्पिटल एवम् इंस्टीट्यूट ट्रस्ट, समसपुर चुनार मीरजापुर में लगाया गया है । शिविर में सार्वदेशिक आर्य वीर दल के अध्यक्ष पूज्य स्वामी (डॉ.) देवव्रत सरस्वती जी पधारे हुए हैं । शिविर का समापन समारोह दिनांक १२ जनवरी २५ दिन रविवार को मध्याह्न एक🕐 बजे से है ।


अतः आप सभी आर्य बन्धुओं से निवेदन है कि कृपया इस समापन समारोह में भाग लेकर शिविरार्थियों एवं आयोजकों का उत्साह वर्धन करने का कष्ट करें ।

नोट – शिविर समापन समारोह स्थल चुनार रेलवे स्टेशन से मीरजापुर रोड पर २ (दो) कि.मी. की दूरी पर है ।

                     भवदीय 
            प्रमोद आर्य 'आर्षेय'
               (प्रधान) वाराणसी