अनुशासन है जीवन धन अनुशासन प्राण हमारा है।

0
32

अनुशासन है जीवन धन अनुशासन प्राण हमारा है।

अनुशासन है जीवन
धन अनुशासन प्राण हमारा है।
अनुशासन का पालन करना
हमने आज विचारा है।।
अनुशासन ही बल पौरूष है,

वीर पुरूष की थाती है।
अनुशासन ही ज्योतिर्मय,
जलते दीपक की बाती है।
अनुशासन ही सबल राष्ट्र का,
सच्चा जीवन साथी है।

अनुशासन युक्त जाति जगत में,
जीवित जागृत जाति है।।
अनुशासन है प्राण वीर दल का प्राणों,
से प्यारा है।।१।।

अनुशासन ही सैनिक और,
सेनापति का भी शासक है।
आर्य वीर दल का अनुशासन,
ही सञ्चालक पालक है।।
अनुशासन ही दल का शिक्षक,
संरक्षक सुख साधक है।
राष्ट्र समुन्नति के मग में,
अनुशासन हीन प्रबाधक है।।

अनुशासन रवि शशि तारों का,
कण कण का रखवारा है।
आर्य वीर दल से अनुशासन,
का पालन करना सीखें।
अनुशासन पालन करने में जीना
और मरना सीखें।

अनुशासन तप है अनुशासित,
जीवन युत जीना अच्छा।
वीरों की है श्री शोभा,
अनुशासन पर मरना अच्छा।।
दल का केवल एक ही
यह अनुशासन सबल सहारा है।।३।।