आजमगढ़, 29 अक्टूबर 2025।
महर्षि दयानंद सरस्वती जी के 200वें जन्मदिवस एवं आर्य समाज के 150वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में स्वर्ण जयंती पार्क, रोहिणी (दिल्ली) में दिनांक 30, 31 अक्टूबर एवं 1, 2 नवंबर 2025 को भव्य अंतर्राष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। इस महासम्मेलन में विश्व के 45 देशों के आर्य प्रतिनिधि एवं भारत के विभिन्न प्रांतों से लाखों वैदिक धर्मावलंबी भाग लेंगे।
इसी अवसर पर आर्य वीर दल पूर्वी उत्तर प्रदेश के अंतर्गत बलिया, मऊ एवं आजमगढ़ जिलों से 50 आर्य वीर एवं आर्य वीरांगनाओं की टोली आचार्य ज्ञान प्रकाश वैदिक के नेतृत्व में आज दिनांक 28 अक्टूबर 2025 रात्रि 12:00 बजे पाटलिपुत्र–आनंद विहार स्पेशल ट्रेन द्वारा दिल्ली के लिए प्रस्थान कर चुकी है।

यह टोली वैदिक धर्म, आर्य समाज और राष्ट्र सेवा की भावना से ओत-प्रोत होकर इस ऐतिहासिक महासम्मेलन में सहभागिता करेगी। कार्यक्रम में भारतीय सनातन संस्कृति का गौरव, प्राचीन गुरुकुलीय व्यवस्था का दर्शन, महापुरुषों के चरित्र चित्रण तथा देश की स्वतंत्रता के लिए दिए गए बलिदानों का स्मरण किया जाएगा।
महर्षि दयानंद सरस्वती द्वारा स्थापित आर्य समाज ने समाज में व्याप्त रूढ़िवादिता, अंधविश्वास, जातिवाद, छुआछूत एवं भेदभाव को मिटाने का जो यज्ञ प्रारंभ किया था, उसकी ज्योति आज भी जन-जन में प्रज्वलित है। यही प्रेरणा लेकर आर्य वीर दल राष्ट्र निर्माण, शिक्षा प्रसार एवं सामाजिक सुधार के कार्यों में निरंतर अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

इस टोली में जिला संचालक राजेश आर्य, धर्मचंद आर्य, श्रेयांश आर्य, सागर आर्य, शुभम आर्य, वर्चस्व आर्य, विश्वास आर्य, वेदालोक आर्य, चंदन आर्य, उदय प्रताप आर्य, विपिन आर्य, सोनम आर्य, प्रखर आर्य, सौरभ आर्य सहित अनेक आर्य वीर सम्मिलित हैं।
वहीं आर्य वीरांगनाओं में आचार्य सुनीति, वर्चासी आर्य, नैंसी आर्य, राधा आर्य, शालू आर्य, कृतिका आर्य, अनुष्का आर्य, नेहा आर्य, खुशी आर्य आदि सम्मिलित हुईं।
आर्य समाज एवं आर्य वीर दल का यह संगठित प्रयास निश्चित ही राष्ट्र और विश्व में वैदिक विचारधारा के पुनर्जागरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶










