आर्य समाज मंदिर का वार्षिकोत्सव : रायपुर

0
24

देहरादून, 28 मई 2025 —
आर्य समाज मंदिर, रायपुर (दुल्हनी नदी, निकट आई.आर.डी.ई. सुन्दरवाला, देहरादून) में आगामी 14 एवं 15 जून 2025 को वार्षिकोत्सव एवम् भवन नवीनीकरण समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दो दिवसीय धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक समर्पण का प्रतीक होगा, जिसमें अनेक श्रद्धालु, विद्वान एवं विशिष्टजन भाग लेंगे।

कार्यक्रम की रूपरेखा

दिनांक: शनिवार, 14 जून 2025

  • प्रातः 8:00 बजे — यज्ञ प्रारंभ
  • प्रातः 9:30 बजे — ओ३म् ध्वजारोहण
  • प्रातः 10:00 बजे — अतिथि सत्कार
  • प्रातः 10:30 बजे — भजन एवं प्रवचन

दिनांक: रविवार, 15 जून 2025

  • प्रातः 8:00 बजे — यज्ञ
  • प्रातः 9:00 बजे — अतिथि सत्कार
  • प्रातः 10:00 बजे — भजन एवं प्रवचन
  • मध्याह्न 12:00 बजे — उद्दघाटन एवं आशीर्वचन
  • मध्याह्न 01:00 बजे — ऋषि लंगर

पावन उपस्थिति

यज्ञ के ब्रह्मा एवं आमंत्रित विद्वान
पं. वेदवसु शास्त्री जी, स्वामी योगेश्वरानंद सरस्वती जी, आचार्य धनंजय जी, आचार्य अनुपूर्णा जी, श्री उम्मेद सिंह विशारद जी, आचार्य संतोष जी, श्री प्रदीप मिश्र जी।

भजन उपदेशक
श्री मुकेश राज आर्य जी, श्रीमती मिनाक्षी पंवार जी

कार्यक्रम संचालक
आचार्य रविंद्र कुमार आर्य जी

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि

मुख्य अतिथि
मा. उमेश शर्मा ‘काऊ’, विधायक रायपुर

विशिष्ट अतिथि
मा. सौरभ थपलियाल, मेयर देहरादून

विशेष सहयोग

श्री योगेश सेठी (एडवोकेट), श्री सुमित पुण्डीर (मा० पार्षद), श्री दिनेश केमवाल (मा० पार्षद), श्री कपिल धर (मा० पार्षद), श्री दिलबाग पंवार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति आयोजन को सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

आमंत्रण

आर्य समाज मंदिर के प्रशासक श्री दीपक शर्मा (मो. 9953496542) ने समस्त क्षेत्रवासियों, श्रद्धालुओं एवं आर्य समाज प्रेमियों से आग्रह किया है कि वे इस शुभ अवसर पर सपरिवार व ईष्टमित्रों सहित पधारकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।

साथ ही भवन नवीनीकरण हेतु अधिकाधिक सहयोग राशि अथवा निर्माण सामग्री दान स्वरूप प्रदान कर धर्म लाभ अर्जित करें। मंदिर निर्माण हेतु दान की सुविधा हेतु QR कोड भी आमंत्रण पत्र में उपलब्ध है।

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶