अन्न-कम्बल वितरण भव्य महोत्सव

0
122

अन्न-कम्बल वितरण भव्य महोत्सव

दिनांक 15-16 दिसम्बर 2024 (रवि, सोमवार)

ईश्वर की कृपा से गुरुकुल हरिपुर निरन्तर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से ईश्वरीय वाणी वेद की आज्ञाओं को धरातल पर उतारने के लिए कृतसंकल्प है। इसी क्रम में प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी अन्न व कम्बल वितरण का भव्य बृहत् कार्यक्रम आगामी दि. 15-16 दिसम्बर 2024 को संपन्न होने जा रहा है। गुरुकुल हरिपुर के तत्वावधान, बगड़िया फाउण्डेशन कोलकाता के आशीर्वाद व गुरुकुल हरिपुर के अनन्य सहयोगी श्री विजय कुमार लाहोटी, श्री राकेश दुबे, श्री नन्दकुमार आर्य रायपुर आदि की उपस्थिति में यह विशाल वितरण महोत्सव अनुष्ठित होगा। इस वितरण महोत्सव में नुआपड़ा जिला के विभिन्न गांवों के 600 परिवार के सदस्य जो कि वास्तव में सहयोग प्राप्त करने के योग्य हैं, ऐसे अभावग्रस्त महानुभावों को गुरुकुल हरिपुर के द्वारा चयन करके उन्हें एक-एक बढ़िया कम्बल व 25-25 किलो का बढ़िया चावल का पाकेट विनम्रता से भेंट स्वरूप प्रदान किया जायेगा। जिला के भिन्न-भिन्न स्थानों में तीन वितरण केन्द्र बनाकर, उस केन्द्र के समीपवर्ती गांवों के सहयोग पाने योग्य भाई-बहनों को चिह्नित करके वितरण केन्द्र में ससम्मान बुलाकर, वैदिक यज्ञ कार्यक्रम में आहुति दिलाकर उन्हें मध्याह्न भोजन कराकर, सहयोग के तहत कम्बल व चावल देकर विदा किया जायेगा। अस्तु !

गोदुग्धं वाटिका पुष्पं विद्याकूपोदकं धनम् ।

दानाद्विवर्धते नित्यमदानाच्च विनश्यति ।।

अर्थात् गाय का दूध, वाटिका के पुष्प, विद्या-ज्ञान, कूएँ का जल और धन अन्न आदि यह सब कुछ देते रहने से बढ़ता है और इनको न प्रदान किया जाए, तो यह सब कुछ नष्ट हो जाता है। अतः इन सबके देते रहने में ही हित है। ग्रहण करने वाले का तो उससे काम चल जाता है, उसकी तो उससे मुसीबत टल जाती है और उस धन आदि का सदुपयोग करने से उस दाता को पुण्य मिलता है। अन्न को ब्रह्म कहा गया है। और सबके प्राण अन्न पर प्रतिष्ठित है। इसलिए मनुष्य को चाहिए कि वह अन्न का दान करे। अन्न आदि के दाता को अशेष सुख की प्राप्ति होती है। अन्न दान करने वालों को कभी भूखा सोना नहीं पड़ता। अतः गुरुकुल हरिपुर बड़ी पवित्रता से ऐसे कार्यों में अपने को नियोजित रखता है तथा सभी धर्मप्रेमी सज्जनों को इस वितरण कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित होकर इसके प्रत्यक्ष द्रष्टा बनने के लिए आह्वान करता है। तथा इस अवसर आयोजित यज्ञ में शामिल होने के लिए निवेदन भी करता है। प्रत्येक वितरण केन्द्र में शताधिक लोगों को सहयोग दिया जायेगा, अतः गुरुकुल आपसे प्रार्थना भी करता है, कि आप आकर हमारे साथ अन्न व कम्बल वितरण में उठाने, देने व व्यवस्था बनाने आदि में सहयोग करें तथा ईश्वर के आशीर्वाद को प्राप्त करें।

कार्यक्रम स्थल व समय निम्नलिखित हैं:

दिनांकसमयस्थानकार्यक्रम
15.12.202410:00-1:00हंसपुरी
सम्पर्क – श्री दिलीप साहू 9937692355
5 कुण्डीय यज्ञ, अन्न-कम्बल प्रदान, अतिथि एवं हिताधिकारी सबके लिए भोजन व्यवस्था
15.12.20244:00-5:00गुरुकुल हरिपुरअन्न-कम्बल प्रदान
16.12.202410:00-1:00जॅजरा हाईस्कूल मैदान सम्पर्क – श्री भोलानाथ साहू 9937816537 निवेदकयज्ञ, अन्न-कम्बल प्रदान एवं भोजन व्यवस्था

आचार्य डॉ. सुदर्शन देव (संचालक), दिलीप कुमार जिज्ञासु (आचार्य) आचार्य राजेन्द्र वर्णी (उपाचार्य)