पहलगांव नरसंहार पर दिल्ली में फूटा गुस्सा, आर्य युवक परिषद ने की आतंकियों को फांसी की मांग

0
34

पहलगांव नरसंहार के विरुद्ध केन्द्रीय आर्य युवक परिषद का रोष प्रदर्शन, आतंकियों को फांसी की मांग

दिल्ली, सोमवार, 28 अप्रैल 2025।
केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के तत्वावधान में आज दिल्ली देहात के गुरुकुल खेड़ा खुर्द में जम्मू-कश्मीर के पहलगांव में हुए आतंकी नरसंहार के विरोध में रोष प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने घटना की तीव्र निंदा करते हुए आतंकवादियों को फांसी की सजा देने की मांग की।

परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा, “यह हमला न केवल निर्दोष हिंदू पर्यटकों पर, बल्कि संपूर्ण मानवता पर कलंक है। निहत्थे नागरिकों की हत्या अमानवीय और कायरतापूर्ण कृत्य है। हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि दोषियों को त्वरित न्याय दिलाते हुए उन्हें फांसी की सजा दी जाए।”

गुरुकुल के प्रधान चौधरी ब्रह्म प्रकाश मान ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि “अब अपने ही देश में हिंदू होने के कारण लोगों की हत्या होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह स्थिति बेहद चिंताजनक है और इसे अनदेखा नहीं किया जा सकता।”

अन्य प्रमुख वक्ताओं में आचार्य सुधांशु जी, धर्मपाल आर्य, सूर्य देव आर्य, सुरेश आर्य, सौरभ गुप्ता और अवधेश प्रताप सिंह शामिल रहे। सभी ने घटना की घोर भर्त्सना करते हुए आतंक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

कार्यक्रम का संचालन दिल्ली प्रदेश के महामंत्री अरुण आर्य ने किया।