41 वाँ वैचारिक क्रांति शिविर

0
82

41 वाँ वैचारिक क्रांति शिविर

विद्यार्थियों के संस्कार राष्ट्र भक्ति एवं चरित्र निर्माण हेतु

41 वाँ वैचारिक क्रांति शिविर 24 मई से 02 जून 2024

स्थान : आर्य समाज मंदिर, मेन बाजार, रानी बाग, दिल्ली-110034

कार्यक्रम

उ‌द्घाटन समारोह – शुक्रवार 24 मई 2024 सायं : 6.00 बज

संकल्प दिवस – रविवार 26 मई 2024 प्रातः 10.00 बजे

समापन समारोह – रविवार 02 जून 2024 सायं : 4.00 बजे

वैचारिक क्रांति शिविर लगाने का उद्देश्य एवं उपलब्धियाँ :-

विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी 24 मई से 02 जून 2024 तक आर्य समाज रानी बाग में 41 वाँ वैचारिक क्रांति शिविर लगाया जा रहा है। लगभग पिछले 56 वर्षों से अखिल भारतीय दयानन्द सेवाश्रम संघ, भारत वर्ष के अनेक ग्रामीण एवं वनवासी क्षेत्रों जैसे आसाम, नागलैण्ड, मिजोरम, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, छतीसगढ़ उडीसा एवं राजस्थान इत्यादि प्रांतो के अशिक्षित लोगों में शिक्षा एवं भारतीय संस्कृति का ज्ञान कराने हेतु कार्यरत है।

संघ द्वारा लगाए जाने वाले इस वार्षिक शिविर का मुख्य प्रयोजन है कि अनेक प्रांतो के ग्रामीण क्षेत्रो से कुछ युवक-युवतियों को बुलाकर यहाँ दिल्ली में 10 दिनों के शिविर में अपने पास रख उन्हें भारतीय संस्कृति का बोध कराकर इनके हृदय में राष्ट्रीय प्रेम एवं चरित्र निर्माण की भावना जागृत कर सकें, जिससे वे विविध प्रलोभनों और मिथ्या आकर्षणों से बचकर अपनी संस्कृति और गौरव की स्वयं रक्षा करें। इन्हें यज्ञोपवीत संस्कार कराकर बताया जाता है कि यज्ञोपवीत किस प्रकार हमारी संस्कृति का प्रतीक हैं।

आप सभी धर्म प्रेमियों एवं राष्ट्र प्रेमी सज्जनों से प्रार्थना है कि तन-मन तथा धन से इस राष्ट्रयज्ञ के पवित्र कार्य को पूर्ण करने हेतु सहयोग दीजिए। कृपया आप निर्धारित कार्यक्रम में पधार कर शिविरार्थियों को आशीर्वाद प्रदान करें।

शिविर में भाग लेने के लिए सम्पर्क करें: जोगिंदर खट्टर 9810040982, आचार्य दया सागर – 942594484

निवेदक

सुरेन्द्र कुमार आर्य ( प्रधान) धर्मपाल गुप्ता (वरिष्ठ उपप्रधान)

जोगिंदर खट्टर (महामंत्री) जीववर्धन शास्त्री (शिविर संयोजक)

आचार्य दया सागर (मुख्य शिविर संयोजक)

अखिल भारतीय दयानन्द सेवाश्रम संघ दिल्ली