ऐसा बनाना प्रभुजी प्रेम का दीवाना हमें।

0
11

ऐसा बनाना प्रभुजी
प्रेम का दीवाना हमें।
हम नहीं भूलें तुम्हें,
तुम ना भुलाना हमें।।
जैसे मोहित घन पै हो मोरा,
जैसे चांद को चाहे चकोरा।

ऐसा बनाना प्रभु जी
प्रेम का दीवाना हमें ।।
साल महीने हफ्ते और निशिदिन,
पहर पहर घड़ी पल पल
छिन छिन प्यारा लगे
प्रभु जी तेरा ही गुण गाना हमें।।
ऐसा बनाना……

जैसे पतंगे को ज्योति प्यारी,
जैसे फूलों को भंवरा सुखारी।
तेरी शरण में आया,
अब ना हटाना हमें।।
ऐसा बनाना………

हम हैं सेवक तुम हो स्वामी,
हम है याचक तुम हो दानी।
होके दयाल दान भक्ति
का दिलाना हमें।।
ऐसा बनाना……