अगर ऋषि से मुहब्बत है सच्चाई का वचन दे दो
तर्ज: अगर मुझसे मुहब्बत है
तर्ज: जो हमने दास्ताँ अपनी सुनाई
अगर ऋषि से मुहब्बत है सच्चाई का वचन दे दो
ऋषि की राह उल्फत की है चलने की कसम ले लो ॥ अगर ऋषि से…
मिटाया जादू टोनों का भ्रम सबके दिलों पर से
ठगों को लानते दीं और हटाया खौफ को सर से
सत्यार्थ प्रकाश ज्ञानदीप से तुमसत्य किरण दे दो ॥ अगर ऋषि से…
विपत्तियों को अपनाया सहा कष्टों को हँस हँस के
जो देखा दुःखियों को तो आँसू टपके आँख भर भर के
दुःखी को देख लो गर तो दया से तुम शरण दे दो ॥ अगर ऋषि से…
जगाया था ऋषि ने ज्ञान से सोए हुए जग को
बताया था कि वैदिक धर्म अमृत दान दे सबको
तो वैदिक धर्म का सत्य ज्ञान वेदों से स्वयं ले लो | अगर ऋषिसे…
जो निर्भयता ऋषि में थी सुनी ना थी ना देखी थी
डरे ना जहर खंजर से ना परवाह की थी प्राणों की
अगर मरना पड़े तो धर्महित में ये जन्म दे दो ॥ अगर ऋषि से….
दिखाया सत्य पे चलके निडर जीवन सफर करके
प्रकाशित आए जग में और गए मृत्युंजय बनके
सुकर्मों से खिले फूलों की चाहो तो सुगन्ध दे दो ॥ अगर ऋषि से….










