आर्य समाज
सेक्टर–24, गांधीनगर (गुजरात)
हार्दिक आमंत्रण
अहमदाबाद एवं गांधीनगर के विभिन्न स्थानों पर सरल आध्यात्मिक सत्संग – प्रवचन – संवाद का आयोजन किया जा रहा है।
📅 दिनांक : 9, 10 एवं 11 जनवरी 2026
(शुक्रवार – शनिवार – रविवार)
दार्शनिक प्रवक्ता
स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक जी
(योगाचार्य एवं दर्शनाचार्य)
निदेशक :
दर्शन योग महाविद्यालय, रोजड़,
तालुका तलोद, जिला साबरकांठा, गुजरात
अध्यक्ष : दर्शन योग धाम, लाकरोड़ा, तालुका माणसा, जिला गांधीनगर, गुजरात
(गुजरात के राज्यपाल महामहिम आचार्य देवव्रत जी द्वारा सम्मानित)
कार्यक्रम विवरण
🔹 शुक्रवार 09 जनवरी 2026 प्रातः 09:00 से 11:00 बजे
स्थान : कस्तूरबा गांधी केडवणी ट्रस्ट, एन. के. सरस्वती आश्रम शाला, राधास्वामी रोड के पास, राणिप, अहमदाबाद – 382480
विषय :
विद्यार्थियों हेतु नैतिक मूल्य एवं चरित्र निर्माण पर प्रेरक प्रवचन
🔹 शनिवार | 10 जनवरी 2026
🕘 प्रातः 09:00 से 11:00 बजे
स्थान : नंदिनी निलयम संस्कृति सभा गृह, वेदान्ता सोसायटी, पंजाब नेशनल बैंक के पास, गोता चौकड़ी के निकट, गोता, अहमदाबाद – 382481
विषय :
न्याय दर्शन आधारित आध्यात्मिक संवाद – “सत्य की खोज”
🕓 🔹 शनिवार | 10 जनवरी 2026 सायं 04:00 से 06:00 बजे
स्थान : आइलैंड प्राइम रेजिडेंशियल सोसायटी, पटेल एवेन्यू के पीछे, थलतेज गुरुद्वारा के पास, एस. जी. हाईवे, अहमदाबाद – 380059
विषय :
वैदिक कर्मफल सिद्धान्त पर प्रवचन एवं शंका समाधान
🔹 रविवार | 11 जनवरी 2026
🕘 प्रातः 09:00 से 11:00 बजे
स्थान : आर्य समाज, सेक्टर–24, इन्क्वायरी ऑफिस के पास, सब्जी मार्केट के सामने, गांधीनगर
विषय :
न्याय दर्शन आधारित आध्यात्मिक संवाद – “सत्य की खोज”
🕓 🔹 रविवार | 11 जनवरी 2026 सायं 04:00 से 06:00 बजे
स्थान : 5 Zoom VC प्लेटफार्म पर ऑनलाइन हाइब्रिड प्रवचन सत्संग – संवाद VC Link के लिए पूर्व संपर्क: 9898179898 [अशोक ताराचंद]
विषय : न्याय दर्शन आधारित आध्यात्मिक संवाद में ‘सत्य की खोज’ VC प्रवचन

आयोजन सहयोग
गांधीनगर आर्य समाज – टीम वैष्णोदेवी
निवेदक गण
- अमित गुप्ता – 94265 09942
- अमित शर्मा – 99104 00681
- विनोद पटेल – 88496 11901
- जय प्रणव दिव्यपाल – 98796 14280
एवं अन्य आर्य बन्धु
संक्षिप्त परिचय
स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक (योगाचार्य एवं दर्शनाचार्य)
निदेशक’ (Director)
दर्शन योग महाविद्यालय, आर्य वन, रोजड, साबरकांठा, गुजरात।’
(गुजरात के राज्यपाल श्री महामहिम आचार्य देवव्रत जी से सम्मानित)
अध्ययन :
बी कॉम, प्रथम वर्ष (दिल्ली विश्वविद्यालय से)। 6 दर्शन (योग, सांख्य, वैशेषिक, न्याय, वेदान्त और मीमांसा), तथा 11 उपनिषदों (ईश, केन, कठ आदि) का अध्ययन किया। ऋग्वेद और यजुर्वेद का भी कुछ अध्ययन किया।
पूर्वकार्य :
सन् 1986 से 2006 तक = (20 वर्ष) दर्शन योग महाविद्यालय, आर्यवन, रोजड़, साबरकांठा, गुजरात में दर्शन, उपनिषद एवं वेदादि शास्त्रों का अध्यापन किया और महर्षि पतंजलि जी के द्वारा बताए गए अष्टांग योग का क्रियात्मक रूप से प्रशिक्षण दिया।
वर्तमान कार्य:
वेद प्रचार कार्य: देश भर में प्रतिवर्ष प्रवचन एवं शिविरों के माध्यम से वैदिक योग विद्या का प्रचार प्रसार करते हैं। कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, छात्रालयों, व्यापारिक औद्योगिक प्रतिष्ठानों, क्लबों, न्यायालयों आदि में वैदिक प्रवचन एवं शंका समाधान करते हैं। 3 सितंबर 2025 को स्वामी विवेकानन्द जी का प्रवचन IIT KANPUR में हुआ। और उससे कुछ वर्ष पहले IIT HYDERABAD में भी उनके प्रवचन हो चुके हैं। वैज्ञानिकों, डॉक्टरों, इंजीनियरों, पायलटों, वकीलों, आइ. पी. एस., आइ. ए. एस. अधिकारियों, उच्च तया सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों आदि बुद्धिजीवियों में वेदों का प्रचार करते हैं। इसके अतिरिक्त गुजरात विधानसभा
सचिवालय के अधिकारियों में, तथा संसद भवन, दिल्ली सचिवालय के अधिकारियों आदि में विशेष रूप से मानव धर्म का प्रचार करते हैं।
दूरदर्शन प्रवक्ता:
कुछ वर्ष पहले लगभग 3 वर्ष तक “आस्था” चैनल पर आपके प्रवचन प्रत्येक बुधवार को रात्रि 9-30 बजे प्रसारित होते रहे हैं। आजकल नहीं होते। और कभी कभी “आर्य संदेश टीवी” यूट्यूब चैनल पर अब भी आप के प्रवचन प्रसारित होते रहते हैं।
विशेषज्ञ :
स्वामी जी आध्यात्मिक शंका समाधान के विशेषज्ञ हैं।
विदेश प्रचार यात्रा:
नेपाल, इंग्लैण्ड और दुबई में वेद प्रचार कर चुके हैं।
लेखन कार्यः
तत्त्वज्ञान, सन्तान निर्माण, अपने भाग्य निर्माता आप, दुःख कारण और निवारण, तनाव मुक्ति, सुखी गृहस्थ, उत्कृष्ट शंका समाधान आदि अनेक पुस्तकें लिखीं। क्रोध को कैसे दूर करें, सत्य बोलने से लाभ, दर्शन-सार आदि नामक पत्रक लिखे ।
पुरस्कार एवं सम्मानः
सन् 2004 से अब तक देश की विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थाओं द्वारा 15 पुरस्कार और सम्मान आपको मिल चुके हैं।
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶










