आत्मोन्नति महोत्सव – 2026 (7 मार्च एवं 8 मार्च 2026)
(द्वितीय वार्षिक आध्यात्मिक उत्सव)
📅 दिनांक: 7 मार्च एवं 8 मार्च 2026
📖 मुख्य विषय: महर्षि दयानन्द सरस्वती एवं योग
आयोजनकर्ता
आत्मोन्नति केन्द्र – (आर्य समाज का एक आध्यात्मिक प्रकल्प)
आत्मोन्नति, वैदिक योग-ध्यान एवं सिद्धान्त प्रशिक्षण केन्द्र
आत्मोन्नति केन्द्र अपना द्वितीय उत्सव “आत्मोन्नति महोत्सव” के रूप में मनाने जा रहा है। सभी धर्म, अध्यात्म एवं सनातन संस्कृति में रुचि रखने वाले राष्ट्रप्रेमी महानुभाव सादर आमंत्रित हैं तथा सभी का हार्दिक स्वागत है। इसमें आप अपनी अनुकूलता के अनुसार आकर भाग ले सकते हैं और आपको प्रकृति की सुरम्य गोद में बसे हुए आत्मोन्नति केन्द्र को भी देखने का सुअवसर प्राप्त होगा। इस शुभावसर पर प्रस्तावित विषय महर्षि दयानन्द सस्स्वती एवं योग से सम्बन्धित आचार्यों के प्रेरक उद्बोधन, अध्ययनरत विद्यार्थियों की प्रस्तुतियां तथा ध्यान अभ्यास, यज्ञ, भजन, सत्संग, अध्यात्म, वैदिक सिद्धान्त शंका समाधान आदि विषय भी इस महोत्सव के अभिन्न अंग होंगे।
आप सपरिवार बच्चों एवं मित्रों सहित सादर आमंत्रित हैं। स्थानीय महानुभाव अपनी सुविधानुसार घर से भी आ जा सकते हैं।
आयोजन स्थल
स्थान: ग्राम भड़ताना, जिला जींद, हरियाणा
स्थानीय महानुभाव अपनी सुविधा अनुसार प्रतिदिन आ-जा सकते हैं। दूरस्थ एवं विभिन्न प्रांतों से पधारने वाले श्रद्धालु कृपया भोजन एवं आवास की समुचित व्यवस्था हेतु पूर्व सूचना अवश्य दें।
संपर्क सूत्र
- 📱 +91 73558 81877
- 📱 +91 94167 73617
आत्मोन्नति, वैदिक योग ध्यान एवं सिद्धान्त प्रशिक्षण केन्द्र स्थानः- ग्राम भड़ताना, जि. जींद, हरियाणा
निवेदक
आचार्य आशीष आर्य
आचार्य आत्मप्रकाश आर्य
समस्त आत्मोन्नति परिवार एवं सहयोगी जन
दूर से व विभिन्न प्रांतों से आने वाले महानुभाव कृपया नीचे दिए गए मोवाइल /वाट्स एप नंबर पर अपने आगमन की सूचना अवश्य दें जिससे उनके भोजन व आवास की व्यवस्था समुचित रूप से की जा सके।
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶










