गुरुकुल हरिपुर, जुनानी, पो.-गोड़फूला, जिला- नुआपड़ा (ओड़िशा) में आर्यवीर दल का विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर दिनांक 24 सितम्बर से 28 सितम्बर तक चलेगा। इस अवसर पर हमारे साथ आचार्य चाँदसिंह योगी जी ( हरयाणा ) रहेंगे, जो प्रतिभागियों को मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।
शिविर के दौरान प्रातः सुबह 5:00 से 7:00 बजे तक तथा सायं 3:30 से 5:30 बजे तक अभ्यास सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसमें शारीरिक व्यायाम, योगाभ्यास, अनुशासन, चरित्र निर्माण तथा राष्ट्रभक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस शिविर का उद्देश्य है – युवाओं में शारीरिक बल, मानसिक एकाग्रता और सांस्कृतिक चेतना का विकास करना।
अतः सभी नवयुवक इस अवसर का लाभ उठाएँ और अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर में भाग लेकर अपने जीवन को सशक्त और प्रेरणादायी बनाएँ।
आर्यवीर दल – राष्ट्र और संस्कृति की सेवा में।
मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे










